<
Categories: खेल

Viral Video: शिखर धवन का ‘धुरंधर’ अंदाज हुआ वायरल! सोफी शाइन के साथ किया ऐसा डांस कि इंटरनेट पर मच गया तहलका

शिखर धवन की नई पारी शुरू! सोफी शाइन संग संगीत नाइट में गब्बर ने किया ऐसा डांस कि वीडियो हो गया वायरल. देखें शादी की पहली तस्वीरें और वो 'शरारत' भरा पल.

Shikhar Dhawan Viral Dance Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर ओपनर शिखर धवन एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने शनिवार को दिल्ली-NCR में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एक निजी समारोह में सात फेरे लिए. दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अपने रिश्ते को उन्होंने साल 2025 में जगजाहिर किया था. धवन की शादी की पहली तस्वीरें उनके पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर कीं.  इससे पहले भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी दुल्हन, सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ संगीत सेरेमनी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की. लेकिन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा धूम मचा रहा है एक वायरल वीडियो, जिसमें यह जोड़ा फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर मस्ती में डांस करता नजर आ रहा है.

संगीत की रंगीन शाम

कल शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी आयरिश मंगेतर सोफी शाइन के साथ संगीत नाइट की प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं. इस खास पल को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा. ‘संगीत नाइट, बस अब ‘धवन’ परिवार बनने ही वाले हैं.’

जनवरी में हुई थी सगाई

इससे पहले जनवरी में शिखर ने अपनी सगाई की घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया था. अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘साझा मुस्कुराहटों से लेकर साझा सपनों तक. हमारी सगाई के लिए आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया. अब हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम रहे हैं.

शिखर धवन की निजी जिंदगी

शिखर की पहली शादी मेलबर्न की किकबॉक्सर आयशा मुखर्जी से हुई थी. उनका एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है. साल 2023 में शिखर और आयशा अलग हो गए थे. शिखर ने तलाक के दर्द और अपने बेटे से दूर रहने की चुनौतियों के बारे में कई बार खुलकर बात की है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST