<
Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड का वो काला सच! सेट पर अपमान, नाना पाटेकर की नफरत और फिर पहली ‘फेयर एंड लवली’ गर्ल का रहस्यमयी अंत!

80-90 के दशक की मशहूर 'फेयर एंड लवली' गर्ल नीशा सिंह ने उस वक्त एक्टिंग छोड़ दी, जब हर डायरेक्टर उन्हें साइन करना चाहता था. फिल्म 'अंकुश' के सेट पर नाना पाटेकर उन्हें देखते ही भड़क गए थे, लेकिन फिर एक ऐसी घटना हुई जिसने न सिर्फ नाना की सोच बदली, बल्कि नीशा सिंह को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया.

80-90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और पहली ‘फेयर एंड लवली’ गर्ल नीशा सिंह ने करियर के शिखर पर ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया था.  फिल्म ‘अंकुश’ के दौरान को-स्टार नाना पाटेकर ने शुरुआत में उन्हें नापसंद किया, लेकिन उनकी प्रतिभा देख बाद में वे उनके सबसे बड़े प्रशंसक बन गए. 

कौन है नीशा सिंह?

नीशा सिंह 1980 और 90 के दशक का एक बहुत बड़ा चेहरा थी.  उन्हें भारत की पहली ‘फेयर एंड लवली’ गर्ल के रूप में जाना जाता है.  उस दौर में वह हर बड़े ब्रांड जैसे लक्मे, नेस्कैफे और बॉम्बे डाइंग के विज्ञापनों में नजर आती थी.  नीशा ने कभी मॉडलिंग की योजना नहीं बनाई थी, उन्हें कॉलेज की कैंटीन में एक विज्ञापन के लिए चुना गया था.

नाना पाटेकर को शुरू में नहीं पसंद आई नीशा

जब नीशा ने फिल्मों में कदम रखा, तो उनकी पहली फिल्म ‘अंकुश’ थी.  इस फिल्म के हीरो नाना पाटेकर थे.  शुरुआत में नाना पाटेकर को नीशा पसंद नहीं आई.  उन्होंने डायरेक्टर से मराठी में कहा था कि क्या तुम पागल हो? इस लड़की को फिल्म में कैसे लोगे? उन्हें लगा था कि नीशा एक्टिंग नहीं कर पाएंगी.

जब नाना पाटेकर ने थपथपाई पीठ

शूटिंग के तीसरे दिन जब नाना पाटेकर ने नीशा की एक्टिंग और उनके हाव-भाव देखे, तो वह हैरान रह गए.  उन्होंने नीशा के सिर पर हाथ रखा और कहा, ‘तू चल जाएगी’  (यानी तुम अच्छी एक्ट्रेस बनोगी).  इसके बाद नाना पाटेकर उनके सबसे अच्छे और मददगार को-स्टार बन गए.

टीवी की दुनिया में भी कमाया नाम

फिल्मों के अलावा नीशा सिंह टीवी पर भी बहुत मशहूर हुई.  उन्होंने मशहूर सीरियल ‘बुनियाद’ में काम किया.  साथ ही, वह भारत की पहली अंग्रेजी टीवी सीरीज ‘ए माउथफुल ऑफ स्काई’ का भी हिस्सा रहीं.  उस समय वह घर-घर में पहचानी जाने लगी थी.

करियर के शिखर पर क्यों गायब हो गई ?

जब नीशा का करियर सबसे ऊंचाई पर था, तभी उन्होंने अचानक शादी कर ली और सिंगापुर शिफ्ट हो गई.  अपनी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान परिवार पर लगा दिया.  उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को पूरी तरह छोड़ दिया और अब वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना पसंद करती है.
Mansi Sharma

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST