Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन की शादी में युवराज सिंह ने किया कुछ ऐसा कि 2016 की यादें ताजा हो गईं! आखिर 10 साल बाद दोनों ने कौन सा वायरल लम्हा फिर से जिया? देखिए ये अनदेखा वीडियो...
शिखर धवन और युवराज सिंह ने जमकर किया भंगड़ा
Shikhar Dhawan Wedding: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आइरिश एग्जीक्यूटिव सोफी शाइन की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. 21 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में एक भव्य समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंधे. शादी की रस्मों के बाद, इस नवविवाहित जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ रिसेप्शन पार्टी में जमकर जश्न मनाया. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों के साथ-साथ सिंगर-एक्टर हार्डी संधू और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा भी नजर आए.
शेफाली बग्गा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस रिसेप्शन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में वो दूल्हा-दुल्हन के साथ नजर आ रही हैं. शिखर धवन जहाँ ब्लैक सूट में काफी जंच रहे थे, वहीं सोफी व्हाइट स्कर्ट और भारी कढ़ाई वाले क्रॉप टॉप में बेहद प्यारी लग रही थीं. शेफाली ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ‘ढेर सारी शुभकामनाएं शिखर और सोफी! आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं. पार्टी में शेफाली ने युवराज सिंह, हार्डी संधू, रोहित शर्मा और रीतिका सजदेह के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और फोटोज में आशीष नेहरा, सुरेश रैना, निखिल चोपड़ा, राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भी मस्ती करते दिखे.
रिसेप्शन की शाम काफी संगीतमय रही. शिखर और सोफी ने आदित्य धर की पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर शानदार डांस किया. वहीं, मशहूर ‘अली ब्रदर्स’ की गजलों ने शाम में चार चांद लगा दिए. पार्टी की सबसे खास बात रही शिखर धवन और युवराज सिंह का भांगड़ा. मशहूर डीजे सुमित सेठी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी स्टेज पर पूरे जोश के साथ भांगड़ा कर रहे हैं. इस नजारे ने फैंस को 2016 की याद दिला दी, जब युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में इन दोनों ने इसी तरह धमाल मचाया था.
डीजे सुमित ने कैप्शन में लिखा, ‘2016 से 2026 तक, 10 साल पुराने उस वायरल भांगड़ा सीन को शिखर पाजी की शादी में फिर से जीया. यह सिर्फ एक डांस नहीं, बल्कि भाईचारे और जश्न की 10 साल पुरानी विरासत है.’
शनिवार को शिखर और सोफी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए खुद को “मिस्टर एंड मिसेज धवन” बताया. मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़ों में यह जोड़ा वाकई शानदार लग रहा था. उनकी इस नई शुरुआत पर विराट कोहली से लेकर फिल्म ‘धुरंधर’ के स्टार रणवीर सिंह तक, कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है. आपको बता दें कि शिखर की यह दूसरी शादी है, इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी.
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…