Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल चुकी है. बुधवार (18 फरवरी) को भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना चौथा और आखिरी लीग मैच खेला. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने शानदार प्रदर्शन किया. शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान शिवम दुबे ने 6 छक्के और 4 चौके लगाए. यह उनके T20I करियर का सबसे बेस्ट स्कोर रहा. इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके साथ ही शिवम दुबे ने अपनी आतिशी पारी के दम पर अपने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जानें दुबे ने क्या रिकॉर्ड बनाए…
दुबे ने तोड़ा हार्दिक-युवराज का रिकॉर्ड
भारत बनाम नीदरलैंड के मैच में शिवम दुबे 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. शिवम दुबे ने पहले थोड़ा समय लिया और फिर बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. शिवम दुबे ने सिर्फ 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. दुबे की तूफानी पारी 66 रन पर खत्म हुई. इस पारी के साथ ही शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप में 5 नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम थी, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 33 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी. इस मामले में दूसरे नंबर पर युवराज सिंह थे, जिन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 58 रनों की पारी खेली थी.
Another gem of an innings from @IamShivamDube! 🥶
First fifty for him in ICC Men’s T20 WC👏
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/ZDDaX3A22Z pic.twitter.com/o89oIYtFJ3
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026
शिवम दुबे का ऑलराउंड प्रदर्शन
भारत-नीदरलैंड के मैच में शिवम दुबे ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. पहले उन्होंने बल्ले से 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. जब वह बल्लेबाजी करने आए थे, तब भारत का स्कोर 69 रनों के स्कोर पर 3 विकेट था. ऐसे में दुबे ने सुनिश्चित किया कि भारतीय टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच पाए. इसके बाद जब नीदरलैंड की टीम बल्लेबाजी करने आई, शिवम दुबे ने गेंद से 2 विकेट चटकाकर भारत को जीत दिलाई. इस मैच में शिवम दुबे के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.