<
Categories: खेल

Pak का काल है ये टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, मैदान में रहा तो हर बार भारत जीता फाइनल, जानिए नाम?

IND vs PAK: भारत एशिया कप 2025 का खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है. फाइनल में उसका सामना पाकिस्तान से होगा, जिसका बेसब्री से इंतजार फैंस कर रहे हैं. इस बीच, एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा है जो अगर टीम में शामिल हो जाए तो यह पक्का है कि भारत मैच कभी नहीं हारता है.

Asia Cup 2025 Final: भारत एशिया कप 2025 का खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है. फाइनल में उसका सामना पाकिस्तान से होगा, जिसका बेसब्री से इंतजार फैंस कर रहे हैं. इस बीच, एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा है जो अगर टीम में शामिल हो जाए तो यह पक्का है कि भारत वह मैच कभी नहीं हारता है. पिछले छह सालों से ऐसा ही होता आया है, जिसमें T20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी शामिल है. ऐसे में यह खिलाड़ी  पाकिस्तान के लिए बुरे सपने जैसा साबित हो सकता है.

‘अशोक चौधरी को लेकर जदयू…’, उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसा क्या कह दिया? CM नीतीश पर बढ़ जाएगा दबाव!

शिवम दुबे टीम इंडिया का लकी चार्म है

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन 11 दिसंबर 2019 से वह टीम इंडिया का लकी चार्म बन गए. तब से, टीम इंडिया ने 35 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 33 मैच जीते हैं, जबकि दो मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए.

शिवम दुबे इन सभी मैचों में टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसे भारत ने 7 रन से जीता था. अब, एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि उनका यह अच्छा प्रदर्शन जारी रहे.

शिवम दुबे का T20I में प्रदर्शन

शिवम दुबे अब तक भारत के लिए 40 T20I मैच खेल चुके हैं. 29 पारियों में उन्होंने 28.84 के औसत से 548 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 18 विकेट भी लिए हैं. 2023 एशिया कप में दुबे ने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं, लेकिन बल्ले से अभी तक कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं. शिवम दुबे के अलावा एक और खिलाड़ी है जिसने टीम इंडिया को दो बार एशिया कप जिताने में मदद की है.

कुलदीप दो फाइनल में खेल चुके हैं

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव दो एशिया कप फाइनल में खेल चुके हैं और दोनों ही टाइटल मैच भारत ने जीते थे. 2018 में भारत एशिया कप फाइनल में पहुंचा था. बांग्लादेश के खिलाफ उस खिताबी मुकाबले में भारत 3 विकेट से जीता था.

मौत को मात! भुरकुंडा के स्लाइड से फिसलते-फिसलते बचा मासूम, हरकत देख मां की हालत हुई बुरी…

Ashish kumar Rai

Recent Posts

इतिहास बना गया ये गाना! 5 गायकों ने मिलकर गाया, हर प्यार करने वाले की जुबां पर छाया सॉन्ग

Song Secrets: बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने रिलीज हुए, जिन्होंने इतिहास रच दिया. ऐसा ही…

Last Updated: April 11, 2026 16:50:30 IST

मध्य प्रदेश का बुलडोजर काल! जब सड़कों पर निकाली जाती थी गैंगस्टरों की परेड; डर से छोड़ देते थे जुर्म की दुनिया

Sundar Lal Patwa: मध्य प्रदेश में जब सुंदर लाल पटवा मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सड़कों…

Last Updated: April 11, 2026 16:41:07 IST

UP Vehicle Alert: 16 अप्रैल के बाद ये गाड़ियां नहीं बनवा पाएंगी PUC, नियम हुआ सख्त, अब क्या करना होगा

UP Vehicle Alert: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट: नई नीति…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:38 IST

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा का तूफान, अर्शदीप सिंह बेहाल, पड़ी इतनी मार, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे

आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:15 IST

21 साल, 24 तबादले फिर भी अडिग, सिंघम IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे की बेखौफ प्रशासनिक यात्रा पर एक नजर

IAS Tukaram Mundhe: IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे, जिन्हें प्रशासनिक सेवा में एक गतिशील और अनुशासित…

Last Updated: April 11, 2026 16:22:58 IST

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में बड़ा उलटफेर! 40% हिस्सा हुआ दोबारा शूट, जानें वजह

Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न…

Last Updated: April 11, 2026 16:15:14 IST