<

भारत के अजीब रेलवे स्टेशन, जिनके नाम सुनकर हंसी से हो जाएंगे लोट-पोट

Funny Railway Station Names: आज हम भारत के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन के नाम बताएंगे जिनके नाम इतने अजीबो गरीब है कि आप हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Weird Station Names India: भारत की रेल प्रणाली को देश की “लाइफलाइन” कहा जाता है. हर दिन लाखों लोग इसके जरिए एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करते हैं. भारत में हजारों रेलवे स्टेशन हैं और इनमें से कुछ के नाम इतने अनोखे हैं कि उन्हें सुनकर या पढ़कर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी. कई बार ऐसा नाम सुनकर मन में सवाल उठता है कि आखिर इस स्टेशन का नाम किसने रखा?  आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब नाम वाले रेलवे स्टेशन के बारे में, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे.

1. बीबीनगर रेलवे स्टेशन

बीबीनगर रेलवे स्टेशन तेलंगाना के भुवानीनगर जिले में स्थित है और यह दक्षिण-मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन में आता है. नाम से ऐसा लगता है कि यह किसी व्यक्ति के नाम पर रखा गया हो, लेकिन ऐसा कोई संबंध नहीं है. यहां मुख्य रूप से पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं.

2. बाप रेलवे स्टेशन

नाम सुनकर लगता है कि यह किसी बड़े स्टेशन का नाम है, लेकिन हकीकत में यह एक छोटा सा स्टेशन है. यह रेलवे स्टेशन राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है. नाम के कारण यह अक्सर यात्रियों के बीच हंसी का कारण बन जाता है.

3. नाना रेलवे स्टेशन

राजस्थान के सिरोही-पिंडवारा क्षेत्र में स्थित नाना रेलवे स्टेशन भी अपने नाम की वजह से चर्चित है. बाप स्टेशन के बाद नाना नाम सुनकर लोगों को और मज़ा आता है. इस स्टेशन के सबसे नजदीकी शहर उदयपुर है.

4. साली रेलवे स्टेशन

साली रेलवे स्टेशन राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है. यह अजमेर से करीब 53 किलोमीटर दूर है और उत्तरी-पश्चिमी रेलवे के अंतर्गत आता है. नाम की वजह से यह यात्रियों के बीच काफी चर्चा में रहता है.

5. काला बकरा रेलवे स्टेशन

पंजाब के जालंधर जिले में स्थित यह स्टेशन भी नाम में अनोखापन लिए हुए है. यह स्थान प्रसिद्ध सैनिक गुरबचन सिंह के नाम से जाना जाता है. ब्रिटिश शासन के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया था.

6. दीवाना रेलवे स्टेशन

हरियाणा के पानीपत में स्थित दीवाना रेलवे स्टेशन का नाम सुनकर लोगों की हंसी अक्सर छूट जाती है. यात्रियों के लिए यह नाम बेहद मनोरंजक अनुभव देता है.

7. ओढ़निया चाचा रेलवे स्टेशन

राजस्थान के पोखकर क्षेत्र के पास यह स्टेशन उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर डिवीजन में आता है. बाप और नाना के बाद अब चाचा का नाम भी रेलवे नेटवर्क में शामिल है, जो इसे और मज़ेदार बनाता है.

8. बिल्ली जंक्शन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित यह स्टेशन और छोटा सा गांव दोनों ही अपने नाम के कारण आकर्षण का केंद्र हैं. बिल्ली जंक्शन के नाम की वजह से यह हमेशा यात्रियों के बीच चर्चित रहता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में किसको कहां से मिली जीत? देखें पूरी लिस्ट

West Bengal Election Full Winners List: पीएम मोदी ने जीत के बाद  कहा कि केरलम…

Last Updated: May 4, 2026 22:21:45 IST

Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में किसे कहां से मिली जीत, देखें पूरी लिस्ट

Tamil Nadu Election Results 2026 Full Winners List: अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी'तमिलगा…

Last Updated: May 4, 2026 22:25:34 IST

Katni News: खुले बिजली तार बने काल, करंट की चपेट में आए 3 ग्रामीण गंभीर, विभाग पर लापरवाही के आरोप

Katni News: जिले के बहोरीबंद क्षेत्र के बचैया सेक्टर अंतर्गत ग्राम नीमखेड़ा में खुले बिजली…

Last Updated: May 4, 2026 20:27:58 IST

कौन हैं Iron Lady की लेखिका डॉ. एभा पटेल? जिनके शानदार काम के पीएम मोदी भी हैं मुरीद; महिलाओं के लिए बनी मसीहा

Dr. Ebha Patel: उत्तर प्रदेश और गुजरात की महिला सरपंचों को डिजिटल साक्षरता, तकनीकी प्रशिक्षण,…

Last Updated: May 4, 2026 20:54:34 IST

Aurangabad News: वज्रपात की चपेट में आकर 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, घर का था इकलौता चिराग…

Aurangabad News: औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की कहर ने सोमवार की शाम चार बजे एक…

Last Updated: May 4, 2026 20:15:21 IST

Thalapathy Vijay: कब आएगी थलापति विजय की आखिरी फिल्म? रिलीज डेट का हुआ खुलासा

Thalapathy Vijay: KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी "जना नायकन" के बारे में बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: May 4, 2026 20:12:23 IST