होम / राष्ट्रमंडल खेल 2026 में निशानेबाजी शामिल कुश्ती हुई बाहर, भारत को लगा बड़ा झटका

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में निशानेबाजी शामिल कुश्ती हुई बाहर, भारत को लगा बड़ा झटका

Manish Goswami • LAST UPDATED : October 7, 2022, 2:23 pm IST

मनीष गोस्वामी दिल्ली 6 अक्टूबर 2022: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल के लिए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) और राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया ने पूर्ण खेल कार्यक्रम की सूची जारी कर दी है, इसमें 20 खेल और 26 स्पर्धाएं शामिल हैं। इसमें से नौ पूरी तरह से पैरा खेल हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में निशानेबाजी को भी शामिल किया गया है, जबकि कुश्ती और तीरंदाजी को सूची से बाहर कर दिया गया है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी को शामिल नहीं किया गया था। राष्ट्रमंडल खेल में निशानेबाजी की वापसी भारत के लिए अच्छी खबर है, वहीं कुश्ती का बाहर होना एक बड़ा झटका है।

राष्ट्रमंडल खेल की खेल सूची से कुश्ती और तीरंदाजी बाहर

राष्ट्रमंडल खेल 2026 की सूची जारी होते ही भारत के लिए अच्छी और बुरी दोनो खबरे आई हैं। भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि निशानेबाजी को फिर से राष्ट्रमंडल खेल में शामिल किया गया है, लेकिन बुरी खबर भी है कि कुश्ती और तीरंदाजी को बाहर कर दिया गया है। भारत निशानेबाजी और कुश्ती में हमेशा से अच्छा करता रहा है और राष्ट्रमंडल खेल में काफी पदक भी जीते हैं। भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में 6 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य के साथ कुल 12 पदक जीते थे। भारत ने राष्ट्रमंडल खेल में निशानेबाजी में अबतक 63 स्वर्ण, 44 रजत और 28 कांस्य के साथ कुल 135 पदक जीते हैं, वहीं कुश्ती में भारत ने अबतक 114 पदक जीते हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2026 से कुश्ती के बाहर होने से भारत को बड़ा झटका लगा है। दूसरी तरफ तीरंदाजी को भी राष्ट्रमंडल खेल 2026 से बाहर रखा गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इस साल के शुरूआत में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में निशानेबाजी, कुश्ती और तीरंदाजी को शामिल करने के लिए आग्रह किया था।

इस बार गोल्फ, 3×3 बास्केटबॉल, 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, कोस्टल रोइंग, निशानेबाजी, पैरा निशानेबाजी, बीएमएक्स रेसिंग, माउंटेन बाइक क्रॉस कंट्री, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा साइकिलिंग ट्रैक को खेल कार्यक्रम सूची में जोड़ा गया है। कोस्टल रोइंग, गोल्फ और बीएमएक्स पहली बार राष्ट्रमंडल खेल का हिस्सा बनेंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT