Shreyas Iyer T20 Record: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 क्रिकेट इतिहास में अपने नाम एक अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड जोड़ लिया है, जिसे दुनिया का कोई भी कप्तान नहीं देखना चाहेगा.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी का बुरा हाल
Shreyas Iyer Captaincy: रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में भारतीय क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन का बड़ा स्कोर बनाया. हालांकि, भारत की बॉलिंग और फील्डिंग पूरी तरह फेल साबित हुई और वेस्टइंडीज ने सिर्फ 18.3 ओवर में 252 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस हार के साथ ही भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 क्रिकेट इतिहास में अपने नाम एक अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड जोड़ लिया है, जिसे दुनिया का कोई भी कप्तान नहीं देखना चाहेगा.
T20 क्रिकेट के पूरे इतिहास में श्रेयस अय्यर पहले और इकलौते ऐसे कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में उनकी टीम 240 से ज़्यादा रन बनाने के बावजूद तीन बार मैच हारी है. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर IPL में दो बार 240+ रन का टारगेट डिफेंड करने में फेल रहे हैं. अब टीम इंडिया की जर्सी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR 261 रन का टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई. फिर 2025 में अय्यर की कप्तानी में पंजाब 245 रन का टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई. अब उनकी कप्तानी में टीम इंडिया भी 249 रन बनाकर हार गई.
रांची में मिली इस हार का असर भारतीय क्रिकेट के घरेलू रिकॉर्ड पर भी पड़ा है. अपने T20 इंटरनेशनल इतिहास में पहली बार भारतीय टीम 225 से ज़्यादा रन बनाने के बाद कोई मैच हारी है. इसके अलावा, अपने इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान पर किसी T20 मैच में 250 से ज़्यादा रन दिए हैं.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय T20 टीम के परफॉर्मेंस में काफी गिरावट आई है.
भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी 2024 से मई 2026 के बीच भारत ने 61 T20I मैच खेले और सिर्फ सात हारे. वहीं, पिछले चार महीनों में ही भारतीय टीम 18 में से सात मैच हार चुकी है. इससे श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
Mangolpuri Fire: दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग में करीब 20 से…
Vimal Pan Masala Advertisement: महाराष्ट्र FDA ने विमल पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर शाहरुख…
Jharkhand crime news: झारखंड के जामताड़ा जिले के नौहथिया गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद…
Gwalior karwa chauth wife murder case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी…
Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…