<

LSG vs PBKS: 1 शतक, कई रिकॉर्ड… श्रेयस अय्यर ने किया गजब कारनामा, 19 साल में बने चौथे ऐसे कप्तान

Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार शतक लगाकर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. अय्यर आईपीएल इतिहास के चौथे ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्होंने टारगेट चेज करते हुए शतक लगाया है.

Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया. अय्यर के शतक के दम पर पंजाब किंग्स ने पिछले 6 मैचों से चले रहे आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया है. इस मैच में अय्यर ने शतक लगाने के साथ ही आईपीएल में कई रिकॉर्ड बना दिए हैं. श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के चौथे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने चेज में शतक लगाया है.

अय्यर से पहले वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और संजू सैमसन ने कप्तान के तौर पर टारगेट चेज करते हुए शतक लगाया था. अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ टारगेट चेज करते हुए शतक लगाया था. इसके बाद कोहली ने 2016 में यह कारनामा किया था, जबकि संजू सैमसन ने 2021 में यह उपलब्धि हासिल की थी.

अय्यर ने हासिल किए ये रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल में नए चेज मास्टर बनकर उभरे हैं. श्रेयस अय्यर का सफल टारगेट चेज में 158 से ज्यादा का औसत है. इससे पता चलता है कि श्रेयस अय्यर अपनी टीम के लिए मैच को खत्म करने की काबिलियत रखते हैं. साल 2024 के बाद से अय्यर ने 16 पारियों में 158.6  की औसत और 178.2  की स्ट्राइक रेट से 793 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं.

आईपीएल 2026 में कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. अय्यर ने मौजूदा सीजन में 13 पारियों में 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

कैसा रहा LSG-PBKS का मैच?

मैच की बात करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए थे. लखनऊ की ओर से जोश इंग्लिश ने 44 गेंदों पर 72 रन बनाए. इसके अलावा आयुष बदोनी ने 43 और अब्दुल समद ने 37 रनों का योगदान दिया. इससे पंजाब किंग्स को 197 रनों का टारगेट मिला. पंजाब किंग्स ने टारगेट चेज करते हुए सिर्फ 22 रन पर 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रभसिमरन सिंह ने शानदार साझेदारी की. अय्यर ने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए. वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रन बनाए. इसके दम पर पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से मैच जीत लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

CJP Protest:  सोते रहे 40000 हजार जवान, सुबह-सुबह हाथ में झंड़ा लेकर जंतर मंतर में कुदे CJP नेता; वीडियो देख दिल्ली पुलिस की उड़ी नींद

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष…

Last Updated: October 13, 2026 10:06:23 IST

Delhi Murder Case: दोस्तों के साथ पार्टी करने नाइटक्लब गया था युवक, महिला पर गिरी बीयर, बाउंसरों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Delhi Murder Case: दिल्ली में कुछ दोस्त एक नाइटक्लब में पार्टी करने के लिए गए…

Last Updated: October 13, 2026 09:18:36 IST

Breaking Bad के स्टार एक्टर की कैसे हुई मौत? हैरान करने वाली है पीछे की वजह; पूरे हॉलीवुड में मचा हड़कंप

RJ Mitte Death Reason:आरजे मिट्टे ने न सिर्फ़ ब्रेकिंग बैड में वाल्टर व्हाइट जूनियर का…

Last Updated: October 13, 2026 09:13:38 IST

रामलीला मेला कमेटी की बैठक में भिड़े दो पक्ष, विवाद के बाद गोलीबारी, दो युवकों की मौत के बाद इलाके में तनाव

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी की बैठक दो गुट आमने-सामने हो…

Last Updated: October 13, 2026 09:05:37 IST

Shardiya Navratri 2026 Day 3: आज मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय न करें ये गलतियां! जानें मंत्र, भोग, विधि और धार्मिक महत्व

Shardiya Navratri 2026 Day 3: माँ चंद्रघंटा नवदुर्गा का तीसरा रूप हैं. उनके माथे पर…

Last Updated: October 13, 2026 09:03:16 IST

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली वालों सावधान! आज कई सड़कों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि पंचकुइयां गोलचक्कर के आसपास…

Last Updated: October 13, 2026 08:46:30 IST