Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया. अय्यर के शतक के दम पर पंजाब किंग्स ने पिछले 6 मैचों से चले रहे आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया है. इस मैच में अय्यर ने शतक लगाने के साथ ही आईपीएल में कई रिकॉर्ड बना दिए हैं. श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के चौथे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने चेज में शतक लगाया है.
अय्यर से पहले वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और संजू सैमसन ने कप्तान के तौर पर टारगेट चेज करते हुए शतक लगाया था. अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ टारगेट चेज करते हुए शतक लगाया था. इसके बाद कोहली ने 2016 में यह कारनामा किया था, जबकि संजू सैमसन ने 2021 में यह उपलब्धि हासिल की थी.
अय्यर ने हासिल किए ये रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल में नए चेज मास्टर बनकर उभरे हैं. श्रेयस अय्यर का सफल टारगेट चेज में 158 से ज्यादा का औसत है. इससे पता चलता है कि श्रेयस अय्यर अपनी टीम के लिए मैच को खत्म करने की काबिलियत रखते हैं. साल 2024 के बाद से अय्यर ने 16 पारियों में 158.6 की औसत और 178.2 की स्ट्राइक रेट से 793 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं.
आईपीएल 2026 में कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. अय्यर ने मौजूदा सीजन में 13 पारियों में 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.
कैसा रहा LSG-PBKS का मैच?
मैच की बात करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए थे. लखनऊ की ओर से जोश इंग्लिश ने 44 गेंदों पर 72 रन बनाए. इसके अलावा आयुष बदोनी ने 43 और अब्दुल समद ने 37 रनों का योगदान दिया. इससे पंजाब किंग्स को 197 रनों का टारगेट मिला. पंजाब किंग्स ने टारगेट चेज करते हुए सिर्फ 22 रन पर 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रभसिमरन सिंह ने शानदार साझेदारी की. अय्यर ने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए. वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रन बनाए. इसके दम पर पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से मैच जीत लिया.