<

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की खूंखार बैटिंग, 154 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन; कैसा रहा जायसवाल, सरफराज का हाल?

भारतीय वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने जयपुर में घरेलू क्रिकेट में वापसी की. उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की ओर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करते हुए 53 गेंदों में 82 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 154 का रहा.

Shreyas Iyer Misses Century: भारतीय टीम के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार (6 जनवरी) को जयपुर में घरेलू क्रिकेट में वापसी की. 31 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप C के छठे मुकाबले में मुंबई की ओर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर नंबर चार पर बल्लेबाज़ी की और 53 गेंदों में 82 रन बनाए. उन्हें 5 जनवरी को ही शार्दुल ठाकुर की जगह टीम का कप्तान बनाया गया था.

मुंबई के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का था, जिसकी कप्तानी भी श्रेयस अय्यर ही कर रहे थे. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े, (स्ट्राइक रेट 154), जिससे टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाने में अहम योगदान दिया. 33 ओवर तक मुंबई ने 299 रन बनाकर 9 विकेट गंवा दिए हैं. बता दें कि अय्यर का फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए 11 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज के लिए कारगर साबित हो सकता है. अय्यर टीम का हिस्सा हैं.

कैसा रहा जायसवाल, सरफराज का हाल?

जयपुर में खेला जा रहा यह मैच अय्यर के लिए भारत–न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज से पहले अपनी मैच फिटनेस साबित करने के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण था. उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी जो कि अब तय नजर आ रही है. बता दें कि मुंबई बनाम हिमाचल प्रदेश के मैच में अय्यर के अलावा अन्य बड़े खिलाड़ियों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल सस्ते में पवेलियन लौट गए. उनके बल्ले से सिर्फ 15 रन आए. वहीं, सरफराज खान ने 21 रन बनाए.  अब देखना होगा कि हिमाचल के खिलाफ मुंबई का प्रदर्शन कैसा रहता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीमः

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 15:09:48 IST

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST