<

बाल-बाल बचे श्रेयस अय्यर… फैन के कुत्ते ने अचानक किया हमला, देखें Video

Shreyas Iyer Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कुत्ते के काटने से बाल-बाल बच गए. पहले वनडे से पहले एयरपोर्ट पर एक फैन के कुत्ते ने अय्यर पर अचानक हमला कर दिया. देखें वीडियो...

Shreyas Iyer Viral Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी वडोदरा पहुंच गए हैं. टीम इंडिया के वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोट से उबरने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. वह वनडे सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से फिट घोषित किए जा चुके हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए 2 मुकाबले खेलकर अपनी फिटनेस साबित की. श्रेयस अय्यर भी पहले रविवार (11 जनवरी) को पहला वनडे खेलने के लिए वडोदरा पहुंच गए हैं, लेकिन यहां पर उनके साथ हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, श्रेयस अय्यर जब एयरपोर्ट से निकल रहे थे, तो एक महिला फैन के कुत्ते ने उन पर अचानक हमला कर दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वायरल वीडियो…

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, श्रेयस अय्यर एयरपोर्ट से निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ फैंस मिले, जो अय्यर से ऑटोग्राफ और सेल्फी मांग रहे थे. उसी दौरान एक महिला फैन भी अपनी गोद में एक छोटे से पोमेरेनियन (कुत्ता) को लेकर खड़ी थीं. श्रेयस अय्यर ने ऑटोग्राफ देने के बाद उस कुत्ते को प्यार से सहलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया. उसी दौरान कुत्ते ने अचानक अय्यर पर झपट्टा मार दिया. गनीमत रही कि अय्यर बाल-बाल बच गए. श्रेयस अय्यर ने तुरंत अपना हाथ पीछे खींच लिया. फिर वे मुस्कुराते हुए आगे चले गए. इस तरह श्रेयस अय्यर कुत्ते के काटने से बच गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जो खूब वायरल हो रहा है.

देखें वायरल वीडियो

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट

बता दें कि पिछले साल भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोट लगी थी. बाउंड्री पर एक कैच पकड़ने के दौरान अय्यर गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे. इसके कारण उनकी पसलियां फ्रैक्चर हो गई थी. इंटरनल ब्लीडिंग होने के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर उनकी सर्जरी हुई, जिसके बाद उन्हें रिकवर होने में लंबा समय लगा. उन्होंने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब किया. इसकी वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे.
अब श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई के लिए अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में 2 मुकाबले खेले थे. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ वापसी मैच में ही अय्यर ने दमदार खेल दिखाया. उस मैच में अय्यर ने 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. इसके बाद अगले मैच में अय्यर ने पंजाब के खिलाफ 34 गेंद पर 45 रन बनाए. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरने के लिए तैयार हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST