Shreyas Iyer Fitness Update: श्रेयस अय्यर 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. वह मुंबई बनाम हिमाचल प्रदेश के मुकाबले में हिस्सा ले सकते हैं. देखें अपडेट...
Shreyas Iyer Fitness Update: भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. श्रेयस अय्यर ने अपने इंजरी से रिकवर कर लिया है और अब मैदान पर खेलने के लिए तैयार हैं. उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में मैच खेलने के लिए इजाजत मिल गई है. ऐसे में अब टीम इंडिया में अय्यर की वापसी की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर 6 जनवरी को विजय हजारे टूर्नामेंट में मुंबई की ओर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में हिस्सा ले सकते हैं. हालांकि, इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अय्यर का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 जनवरी को श्रेयस अय्यर ने अपना पहला 50 ओवर का रिटर्न-टू-प्ले (आरटीपी) मैच सिमुलेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. अब वह हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई के लिए दूसरा आरटीपी मैच खेलेंगे, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा निर्धारित क्लीयरेंस प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित किया गया है. अगर अय्यर दोनों मैच सिमुलेशन बिना किसी परेशानी के पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए फिट माना जाएगा.
श्रेयस अय्यर चोट से उबरने के बाद घरेलू टूर्नामेंट के जरिए वापसी करेंगे. हालांकि वह अपना घरेलू मैच 6 जनवरी को खेलेंगे. इससे पहले 3 जनवरी को ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का चयन किया जाएगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चयन समिति अय्यर को नाम स्क्वाड में शामिल करती है या नहीं. माना जा रहा है कि टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पूरी तरह से फिट खिलाड़ियों को ही स्क्वाड में शामिल किया जाएगा.
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. बाउंड्री पर एक कैच लेने के दौरान अय्यर ने अपना संतुलन खो दिया था, जिसके चलते वह पसलियों के बल नीचे गिरे थे. इसकी वजह से अय्यर को अंदरूनी चोट लगी. इसके तुरंत बाद अय्यर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुआ. BCCI ने नवंबर की शुरुआत में बताया था कि अय्यर को कुछ दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे. फिलहाल वह श्रेयस बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. फिर 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी. श्रेयस अय्यर भारतीय टीम में मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी करते हैं. अगर वनडे सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर का चयन नहीं होता है, तो उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा या देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है.
पहला वनडे: 11 जनवरी (वडोदरा)
दूसरा वनडे: 14 जनवरी (राजकोट)
तीसरा वनडे: 18 जनवरी (इंदौर)
Saurabh Mahajan Bharat Ki Shaan Award: नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को…
Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…
Shahnawaz Hussain's Son Wedding Guest List: हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां…
Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…
Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…
King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…