<
Categories: मनोरंजन

रणबीर कपूर ने दिया बड़ा बयान- मैं नेपोटिज्म की उपज हूं’ विरासत का आशीर्वाद

रणबीर कपूर ने बिना किसी झिझक के कहा कि मुझे यह मानने में कोई शर्म नहीं कि मैं नेपोटिज्म की उपज हूँ एक्टर ने आपने परदादा पृथ्वीराज कपूर के शब्दों को याद करते हुए कहा कि कला केवल प्रसिद्धि या संपत्ति नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है.

Bollywood : एक्टर रणबीर कपूर का नाम आते ही बॉलीवुड की चमक और कपूर खानदान की विरासत की हम सभी को याद आ जाती है.  हाल ही में व्हिसलिंग वुड्स में एक सत्र के दौरान रणबीर कपूर ने कहा कि उन्होंने नेपोटिज्म पर चल रही बड़ी बहस को एक नई दिशा दे दी है. हाल ही में रणबीर ने बिना किसी झिझक के कहा कि उन्हें जीवन में बहुत कुछ आसानी से मिला है बस इसलिए क्योंकि वह कपूर खानदान से आते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें यह मानने में कोई शर्म नहीं कि वह नेपोटिज्म की उपज हैं. 

रणबीर ने यह भी कहा कि विरासत केवल दरवाज़े तक ही ले जाती है, लेकिन कमरे के अंदर तक टिके रहने के लिए एक्टर को खुद को बार-बार साबित करना पड़ता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्होंने अपनी अलग पहचान नहीं बनाई होती तो लोग उन्हें कभी प्यार नहीं करते. रणबीर ने कहा कि असफलताओं से उन्होंने कहीं ज्यादा सीखा है. साथ ही रणबीर ने याद किया कि उनके घर में बहसें घरेलू मुद्दों पर नहीं, बल्कि कला के मुद्दों पर होती है. किसी गाने के लेकर या फिल्म के सीन पर चर्चा ही है उनकी यह ‘नॉर्मल’ जिंदगी थी. 

एक्टर ने आपने परदादा पृथ्वीराज कपूर के शब्दों को याद करते हुए कहा कि कला केवल प्रसिद्धि या संपत्ति नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है. आपको बता दें कि बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स की नेपोटिज्म को लेकर बहस होती है, लेकिन रणबीर ने यह माना है कि विरासत के साथ आने वाली अपेक्षाएं और तुलना मानसिक दबाव भी दे जाती हैं.  

आपको बता दें कि यह बयान रणबीर कपूर को सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक सोचने वाले कलाकार के रूप में सामने लाता है—जो अपनी विरासत को बोझ नहीं, बल्कि जिम्मेदारी मानते हैं.

Mansi Sharma

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST