<

क्या श्रेयस ने सच में दी थी मां की ‘गाली’? 15 महीने बाद शशांक ने किया सनसनीखेज खुलासा! बताया आखिर क्या हुआ था

IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना रनआउट होने पर श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह पर बुरी तरह भड़क गए थे. मैच के बाद दोनों की बहस का वीडियो वायरल हुआ, तो दावा किया गया कि श्रेयस ने शशांक को अपशब्द कहे. अब 15 महीने बाद शशांक सिंह ने एक नए इंटरव्यू में इस मामले के बारे में फिर से बात की है और बताया है कि आखिर श्रेयस ने क्या कहा था और क्यों?

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 में एक वाकया हुआ था जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं थी. पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए इस अहम मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाज शशांक सिंह रनआउट हो गए थे, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर को उन्हें डांटते हुए देखा गया था. इस घटना का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ. वीडियो में ये साफ़ पता तो नहीं चल रहा था कि श्रेयस ने शशांक को क्या कहा, लेकिन कुछ बुद्धिजीवियों ने इसे डिकोड कर लिया और श्रेयस पर यह आरोप लगे की उन्होंने शशांक को अपशब्द कहे. 

मामला सुर्ख़ियों में आने के बाद शशांक सिंह ने बाद में इस को लेकर सफाई दी. और अपनी गलती मानते हुए साफ तौर पर कहा कि श्रेयस को तो मुझे थप्पड़ मार देना चाहिए था क्योंकि मैंने गलती की थी. इस बात को अब करीब 1 साल से ज्यादा हो गया है लेकिन एक बार फिर से यह मामला सोशल मीडिया पर आया है कि आखिर श्रेयस ने शशांक को क्या कहा था और क्यों?

शशांक ने श्रेयस के बारे में क्या कहा था?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि एक खास इंटरव्यू की है जिसमे रिपोर्टर द्वारा यह पूछा गया है कि आखिर उस दिन मैच के बाद श्रेयस ने आपसे असल में क्या कहा था और क्यों?

7 सितम्बर को एक्स पर जारी एक वीडियो में शशांक कहते नजर आ रहे हैं कि, उन्होंने जो कहा, मैं उसे यहां हूबहू नहीं दोहरा सकता, लेकिन उसके कहने का मतलब यही था, ‘अपनी शक्ल मत दिखाना मुझे.’ वो मेरी गलती से बेहद गुस्से में था.’

‘वो हर हाल में फाइनल जीतना चाहता था. MI जैसे बेहतरीन बॉलिंग अटैक के खिलाफ एक शानदार पारी खेलने के बावजूद वो मेरी गलती नहीं भूले, क्योंकि उसकी वजह से हमें भारी नुकसान हो सकता था. सेमीफाइनल की जीत के बाद भी वो उतने उत्साहित नहीं थे.’

क्या था पूरा मामला

मुंबई के खिलाफ मैच जीतने के बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ गले मिलकर और हाथ मिलाकर सेलिब्रेट कर रहे थे तभी शशांक सिंह श्रेयस के पास पहुंचे. श्रेयस, शशांक से गले तो मिले लेकिन उसके बाद वो गुस्से में शशांक से कुछ बोलते हुए नजर आए, इस  वीडियो में श्रेयस की आवाज तो नहीं थी लेकिन कुछ क्रिकेट फैंस ने इस वीडियो को डिकोड करते हुए कहा कि श्रेयस ने शशांक को अपशब्द(मां की गाली दी) कहे. 

असल में, मैच के 17वें ओवर में शशांक सिंह सिर्फ़ दो रन बनाकर रन आउट हो गए. यह घटना तब हुई जब पंजाब को जीत के लिए 21 गेंदों पर 34 रनों की ज़रूरत थी. शशांक ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर मिड-ऑन की तरफ़ शॉट खेला, लेकिन रन लेने की कोशिश में लापरवाही बरती. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मौके का फ़ायदा उठाते हुए तेज़ी से गेंद उठाई और सीधा हिट किया; रिप्ले में साफ़ दिखा कि शशांक ने न तो रन पूरा करने के लिए तेज़ी से दौड़ लगाई और न ही डाइव लगाने की कोशिश की. इस गलती से पंजाब के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती थी, लेकिन श्रेयस की शानदार बल्लेबाज़ी ने आख़िरकार टीम को जीत दिलाई.

IPL 2025 के फाइनल में किया था अच्छा प्रदर्शन

आपको बताते चलें की पंजाब ने क्वालीफायर-2 में मुंबई के खिलाफ वो मुकाबला तो जीत गई लेकिन आईपीएल 2025 सीजन का फाइनल मुकाबला जो की RCB के साथ था हार गई.

शशांक के आंकड़ों की बात करें तो IPL 2025 के फाइनल में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 61 रन बनाए थे. और इसी साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल में पहली बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की. शशांक सिंह के IPL 2025 के आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने 17 मैच में 50 के औसत से 350 रन बनाए थे. उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 61 रन का रहा था. जो कि फाइनल मुकाबले में RCB के खिलाफ ही आया था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST

Identifying Real Diamonds: कुछ मिनटों में कैसे पहचान लेते हैं ज्वेलर्स असली हीरा? जानें जांच का पूरा तरीका

Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…

Last Updated: October 18, 2026 17:40:07 IST