Tera Sai Release Date: हनुमान अंश की सफलता के बाद मेकर्स ने संत और आध्यात्मिक गुरु शिरडी के साई बाबा पर आधारित फिल्म का एलान कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट का भी अनााउंस कर दिया गया है.
हनुमान अंश
Tera Sai Release Date: इन दिनों सिनेमाघरों में भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़ी फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है. हनुमान अंश की शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स ने एक और ऐसी फिल्म का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म संत और आध्यात्मिक गुरु शिरडी के साई बाबा पर आधारित होगी. फिल्म का नाम ‘तेरा साई’ है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. खास बात यह है कि साई बाबा के किरदार में बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय मिश्रा नजर आने वाले हैं.
‘तेरा साई’ को लेकर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बेहद खास अंदाज में घोषित की. टीम ने पहले शिरडी पहुंचकर साई बाबा का आशीर्वाद लिया और इसके बाद फिल्म को सिनेमाघरों में लाने की तारीख का ऐलान किया. यह फिल्म 5 फरवरी 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म की कमान प्रोड्यूसर शैलेश एस. सांघवी के हाथों में है. वहीं इसका निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है. फिल्म की कहानी भी पलाश मुच्छल ने ही लिखी है. ऐसे में दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि साई बाबा की आध्यात्मिक यात्रा को फिल्म किस तरह पर्दे पर पेश करती है.
‘तेरा साई’ में संजय मिश्रा एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे. अभिनेता फिल्म में साई बाबा की भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओमकार दास माणिकपुरी, अविका गौर और रोहन मेहरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी साई बाबा के जीवन, उनके कार्यों और उनके उपदेशों के इर्द-गिर्द बुनी गई है.
‘तेरा साई’ की घोषणा ऐसे समय हुई है जब ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से लगातार चर्चा में है. यह फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. शुरुआत में इसकी रफ्तार काफी धीमी रही और पहले 15 दिनों में फिल्म करीब डेढ़ करोड़ रुपये ही कमा सकी. इसके बाद फिल्म की कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ी. अगले 16 दिनों में हनुमान अंश ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 31 दिनों में यानी 6 सितंबर तक 122 करोड़ रुपये कमा चुकी थी.
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…
Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…