<

T20 World Cup 2026: खराब फॉर्म नहीं, बल्कि इस वजह से ड्रॉप हुए शुभमन गिल; कप्तान सूर्या और अजीत अगरकर ने बताई वजह

Shubman Gill: शुभमन गिल को टी2 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह पर अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुभमन गिल को ड्रॉप करने की वजह बताई है.

Shubman Gill Dropped From Team India Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. इस टीम में कई खिलाड़ियों को वापसी हुई, जबकि कुछ खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया है. इस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के ही हाथों में रहेगी, जबकि उप-कप्तान की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई है. वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड ने शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है. बीसीसीआई के इस फैसले से हर कोई हैरान है, क्योंकि शुभमन गिल को टी20 में उप-कप्तान बनाया गया था. हालांकि उनके फॉर्म को लेकर बड़े सवाल थे. शुभमन गिल लंबे समय से टी20 में भारत के लिए लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं.

इस पूरे साल गिल ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक अर्धशतक तक भी नहीं लगाया है. इसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे, जिसके बाद संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया था. संजू ने 5वें टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की, जिससे टीम को काफी फायदा हुआ. इससे पहले गिल ओपनिंग करते थे, जिससे संजू को मौका नहीं मिलता था.

गिल को क्यों किया गया बाहर?

शुभमन गिल को टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल की वजह कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि शुभमन गिल को खराब फॉर्म के लिए ड्रॉप नहीं किया गया गया है. टीम कॉम्बिनेशन की वजह से गिल को बाहर करना पड़ा है. कप्तान ने कहा कि वह टीम के टॉप ऑर्डर में एक विकेटकीपर चाहते थे. उन्होंने कहा कि यह फॉर्म को लेकर बिल्कुल नहीं है. उनकी काबिलियत पर कोई शक की बात नहीं है, वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. टीम को रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर की भी जरूरत थी. वहीं, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, ‘हम जानते हैं कि शुभमन गिल कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल रनों की कमी से जूझ रहे हैं. दुर्भाग्य से वे इस टी20 विश्व कप और पिछले विश्व कप में भी नहीं खेल पाए.’ अगरकर ने आगे कहा कि शुभमन गिल उपकप्तान थे, क्योंकि वो अब स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, तो किसी को उनकी जगह लेनी थी. पहले टेस्ट क्रिकेट की जिम्मेदारी के कारण टी20 नहीं खेल रहे थे. उस समय अक्षर पटेल ने उप-कप्तान का रोल निभाया था. यह निर्णय कोई नया बयान जारी करने के बजाय निरंतरता बनाए रखने की वजह से लिया गया है.

गिल के फॉर्म को लेकर थे सवाल

टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया की स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. दरअसल, वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी गिल का बल्ला खामोश रहा. हालांकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में वह लगातार फ्लॉप रहे हैं. साल 2025 में गिल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. उन्होंने इस साल कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 24.25 के औसत से 291 रन ही बनाए. हैरानी की बात रही कि इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला. इसके अलावा गिल का स्ट्राइक रेट भी 140 से नीचे रहा.
गिल के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कुल 36 मैच खेले हैं, जिसमें 28 की औसत से 869 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. उनका स्ट्राइक रेट 138.6 का रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST