<
Categories: देश

Biker Dadi: अहमदाबाद की सड़कों पर घूमती हैं बाइकर दादी, शोले के जय-वीरू की तरह हो रहीं वायरल

इन दिनों सोशल मीडिा पर बाइकर दादी की जोडड़ी वायरल हो रही है. इन्हें देखकर लगता है कि शौक के आगे उम्र कोई चीज नहीं होती.

Viral Biker Dadi: कुछ लोगों को देखकर लगता है कि उम्र बस एक नंबर है. उम्र भले ही जीवन की रफ्तार को धीमा करती है लेकिन अगर मन में जीने का जुनून हो, तो सब चंगा है. इसका ही एक उदाहरण हैं गुजरात के अहमदाबाद की ‘बाइकर दादी’ 87 वर्षीय मंदाकिनी शाह ने पूरे देश का दिल जीत लिया. वे अकसर अहमदाबाद की गलियों में अपनी 84 वर्षीय बहन उषाबेन के साथ शोले के जय-वीरू के अंदाज में नजर आती हैं.  

जय वीरू की तरह साइड स्कूटर लगाकर स्कूटी चलाती है दादी

इन दिनों को उनकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वे शोले के जय-वीरू की तरह स्कूटर में साइडकार लगाकर चलती हैं. वे ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है’ के संदेश के साथ जीवन जीने का जुनून दिखाती हैं. इतना ही नहीं ने दूसरे बुजुर्गों को भी प्रेरित करती हैं. हाल ही में मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि उन्हें अपनी बहन के साथ स्कूटर पर घूमना बहुत पसंद है. 

मां को देखकर मिली आत्मनिर्भर बनने की सीख

उन्होंने बताया कि घर में सबसे बड़ा होने के कारण बचपन से ही जिम्मेदारियां संभालनी पड़ीं. पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और आजादी के बाद अपना कारोबार शुरू करना चाहते थे. हालांकि घर की आर्थिक तंगी देखते हुए वे ऐसा नहीं कर पाए. उनकी मां रोजाना मेहनत करती थीं, जिसे देखकर मंदाकिनी को आत्मनिर्भर होने और खुद के पैरों पर खड़े होने का महत्व पता चला. तब उन्होंने अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रण लिया. उन्होंने स्कूल खत्म करते ही काम करना शुरू कर दिया था और वे कॉलेज नहीं जा सकीं. 

स्कूल से शुरुआत और सामाजिक कल्याण की पहल

16 साल की उम्र में उन्होंने एक बाल मंदिर मोंटेसरी स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया. उन्हें कई इंग्लिश शब्द समझ में नहीं आते थे. इसके बावजूद मैंने सीखना और सिखाना जारी रखा. बाद में वे सामाजिक कल्याण परिोजनााओं से जुड़ीं. महिला मंडलों से मिलना, पंचायत चर्चाओं में भाग लेना, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताना, उनका रोजमर्रा का काम बन गया था. धूल भरी सड़कों की यात्राओं और अंतहीन चाय की बैठकों के बीच उन्होंने स्कूटर चलाना सीखा. इसके बाद उन्होंने मोपेड खरीदी और फिर जीप. आखिरी में उन्होंने एक सेकेंड हैंड स्कूटर खरीदा. 

लाइफ एंजॉय करती हैं बाइकर दादियां

उन्होंने बताया कि उन्हें इस दौरान कई दिक्कतें भी आईं, जिनका उन्होंने डटकर सामना किया. उन्होंने बताया कि लोग पूछते हैं कि मैं इस उम्र में स्कूटर क्यों चलाती हूं, तो मैं मुस्कुरा देती हूं और सोचती हूं कि मेरे चेहरे पर हवा का स्पर्श आज भी मुझे ये महसूस करवाता है कि मैं 16 साल की हूं. उन्होंने बताया कि वे रोजाना अपने दोस्तों से मिलती हैं. खेल खेलती हैं, गाने गाती हैं और जिंदगी एंजॉय करती हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST