<

33 छक्के, टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर… ईशान किशन ने SMAT में बना डाले कई रिकॉर्ड, टीम इंडिया में वापसी की जगी उम्मीद!

Ishan Kishan: ईशान किशन घरेलू टूर्नामेंट में अपने शानदार फॉर्म से एक बार टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. उन्होंने SMAT 2025 में झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को ट्रॉफी जिताई और टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर रहे. इसके अलावा ईशान ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए. इसके बाद से ईशान की टीम इंडिया में वापसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.

Ishan Kishan: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने इतिहास रच दिया है. झारखंड की टीम पहली बार SMAT चैंपियन बनी है. इस जीत में कप्तान ईशान किशन का बहुत बड़ा योगदान रहा है. कप्तान ईशान किशन SMAT 2025 के टॉप रन स्कोरर रहे हैं. ईशान ने SMAT फाइनल में हरियाणा के खिलाफ तूफानी शतक लगाया. फाइनल मुकाबले में ईशान ने 49 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली. इस पूरे इस टूर्नामेंट में ईशान ने कुल 517 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस टूर्नामेंट में ईशान का स्ट्राइक रेट भी 190 से ज्यादा का रहा है.

इसके अलावा ईशान इस साल के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 33 छक्के लगाए हैं. ईशान की इस पारी की बदौलत झारखंड की टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा. झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए. इसके जवाब में हरियाणा की टीम 193 रन पर ढेर हो गई. झारखंड ने फाइनल का मुकाबला 69 रनों से जीत लिया. इसी के साथ ईशान किशन पहले कप्तान बने, जिन्होंने झारखंड को SMAT चैंपियन बनाया.

SMAT फाइनल का दूसरे सबसे बड़ा स्कोर

ईशान किशन ने SMAT फाइनल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. इस मामले में पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह पहले नंबर पर है, जिन्होंने साल 2023 में बड़ौदा के खिलाफ 61 गेंदों पर 113 रन बनाए थे. अब ईशान किशन दूसरे नंबर पर आ गए हैं. ईशान ने SMAT फाइनल में 49 गेंदों पर 6 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेली. उन्होंने 24 गेंदों पर फिफ्टी और फिर 45 गेंदों पर शतक पूरा किया. इसी के साथ झारखंड की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. झारखंड ने SMAT फाइनल में 262 रन बनाए, जो किसी भी टी20 टूर्नामेंट के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है. दूसरे नंबर पर फाइनल में बेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड इटली के नाम पर है. इटली ने पिछले साल रोमानिया के खिलाफ 4 विकेट पर 244 रन बनाए थे.

SMAT के टॉप रन स्कोरर

ईशान किशन- 517 रन
अंकित कुमार- 448 रन
कुमार कुशाग्र- 422 रन
यशवर्धन दलाल- 398  रन
आयुष म्हात्रे- 325 रन

टीम इंडिया में होगी ईशान की वापसी!

घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. टीम इंडिया मैनेजमेंट ईशान के शानदार फॉर्म को नजरअंदाज नहीं कर सकती है. हालांकि इस समय टीम इंडिया में कम्पटीशन काफी ज्यादा है. ऐसे में उनका टीम में सेलेक्शन होना काफी ज्यादा मुश्किल है. बता दें कि ईशान किशन ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. यह टी20 इंटरनेशनल मुकाबला था, जो गुवाहाटी में हुआ था. इस मैच में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए थे. इसके बाद से लगातार वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

ईशान ने सेलेक्शन पर तोड़ी चुप्पी

ईशान ने टीम इंडिया से बाहर होने को लेकर बात की. ईशान को को तत्कालीन हेड कोच राहुल द्रविड़ और सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर ने अनुशासनहीनता के आधार पर भारतीय टीम से बाहर कर दिया था. इस पर ईशान ने कहा कि वह दौर उनके लिए सच में बहुत मुश्किल था. झारखंड को टूर्नामेंट जिताने के बाद ईशान ने कहा, ‘मैं अब उस जोन में नहीं हूं. जब मेरा चयन भारतीय टीम में नहीं हुआ तो मुझे काफी बुरा लगा क्योंकि मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन मैंने खुद से कहा कि अगर इस प्रदर्शन के बाद भी चयन नहीं हो रहा तो शायद मुझे और अधिक करने की जरूरत है, शायद मुझे अपनी टीम को जीत दिलानी होगी.’

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST