<
Categories: देश

दिल्ली में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी कम होने से 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

घने कोहरे के कारण 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं. वहीं दिल्ली एयरपोर्ट समेत एयरलाइंस की की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही है.

Delhi Airport: शुक्रवार को घने कोहरे के कारण कोहराम मचा हुआ है. विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम आंकी जा रही है. सड़कों से लेकर आसमान तक फॉग नजर आ रहा है. इसके कारण सड़कों पर गाड़ियों की स्पीड धीमी हो गई. वहीं हवाई वाहनों की स्पीड थम गई. दिल्ली एयरपोर्ट पर 152 फ्लाइट्स कैंसिल की जाएंगी. सूत्रों के अनुसार, 152 फ्लाइट्स कैंसिल की जाएंगी, जिनमें 79 डिपार्चर और 73 अराइवल शामिल हैं.

फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित होने की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की हैं, जिसमें चेतावनी दी गई है कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं. वहीं गुरुवार को कम दृश्यता की वजह से 27 उड़ानों को निरस्त करना पड़ा था. इनमें 16 प्रस्थान और 11 आगमन वाली उड़ानें शामिल थीं. दृष्यता कम होने के कारण सुबह से विमान अपने तय समय से देरी पर उड़ान भर रहे हैं. कई विमानों को रनवे पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा.

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए बताया गया है कि अभी CAT III कंडीशंस पर काम कर रहा है, जिससे देरी और रुकावटें हो रही हैं. दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से लगातार एडवाइजरी जारी यात्रियों को जानकारी दी जा रही है. साथ ही यात्रियों से आग्रह किया जा रहा है कि वो फ्लाइट्स की स्थिति जानने के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें. 

उड्डयन मंत्रालय की एडवाइजरी

उड्डयन मंत्रालय की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें यात्रियों को जानकारी दी गई है कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण एयरपोर्ट के कामकाज पर असर पड़ सकता है. ऐसे में यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी एयरलाइंस के संपर्क में रहें. फ्लाइट्स के अपडेट के लिए ऑफिशियल प्लेटफॉर्म चेक करें. यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले एडवाइजरी चेक करें और अतिरिक्त समय लेकर चलें. हालांकि यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट पर पैसेंजर फैसिलिटेशन टीमें मौजूद हैं. 

एयर इंडिया की एडवाइजरी

एयर इंडिया की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया कि घने कोहरे के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकता है. इससे फ्लाइट नेटवर्क पर असर पड़ सकता है. हमने रुकावटों को कम करने के लिए पहले से ही कदम उठाए हैं. हालांकि, अगर अप्रत्याशित देरी या कैंसलेशन होता है, तो कृपया निश्चिंत रहें. हमारा ग्राउंड स्टाफ आपकी मदद के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध है. आपके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी.

इंडिगो की एडवाइजरी

इंडिगो की एडवाइजरी में कहा गया कि दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में सुबह-सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है. इसके कारण फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ रहा है. मौसमी घटना के कारण सुरक्षित और व्यवस्थित ऑपरेशन सुनिश्चित करने के लिए फ्लाइट मूवमेंट को मौसम के हिसाब से मैनेज किया जाएगा. सुबह जल्दी यात्रा करने वाले यात्रियों को देरी या टाइमिंग में बदलाव का सामना करमना पड़ सकता है. एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस चेक कर लें.

गंभीर स्थिति में दिल्ली का एक्यूआई

इसी बीच, राजधानी में हवा की गुणवत्ता 380 तक गिर गई है. ये फिर से गंभीर कैटेगरी के करीब है. शुक्रवार सुबह ये 387 से थोड़ी बेहतर हुई थी. लेकिन बाद में दिल्ली भर के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 14 का AQI 400 से ऊपर था. उत्तर भारत के अन्य शहरों में भी कोहरे की स्थिति ऐसी ही थी. 

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

IMD ने उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोक के लिए कड़े कदम उठाए जाएं. इसके परिणामस्वरूप, पूरे राज्य में गति सीमा लागू कर दी गई है. निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से चलने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा.

गुरुवार को कैसा रहा मौसम

वहीं गुरुवार को दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिसंबर का दिन रहा, क्योंकि अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST