<

IND W vs AUS W: मंधाना-हरमनप्रीत की फिफ्टी के बावजूद हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रलिया ने 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

IND W vs AUS W: भारतीय टीम द्वारा दिए गए 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 38.2 ओवर में ही आसान सी जीत दर्ज कर ली.

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत की महिला टीम को 6 विकेट से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की. 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 38.2 ओवर में ही आसान सी जीत दर्ज कर ली. हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की शानदार फिफ्टी पर पानी फिर गया.
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन पूरी टीम 48.3 ओवर में 214 रन पर ऑलआउट हो गई. स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 53 रन जोड़े, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स और प्रतिका रावल ने 8 और 0 रन का योगदान दिया. निचले क्रम में काश्वी गौतम ने 43 रन बनाए. हालांकि, भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिससे बड़ा स्कोर खड़ा नहीं हो सका.ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की और भारत को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

बेथ मूनी की शानदार बल्लेबाजी

215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया. एलिसा हीली ने शानदार शुरुआत देते हुए 50 रन बनाए. मैच की सबसे अहम पारी बेथ मूनी ने खेली, जिन्होंने 76 रन बनाकर टीम को जीत की ओर पहुंचाया. उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं. एनेबेल सदरलैंड ने भी 35 रन बनाकर अच्छा सहयोग दिया.  भारतीय गेंदबाजों ने चार विकेट जरूर लिए, लेकिन लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था. आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट रहते हुए मुकाबला जीत लिया.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में 1-0 की बढ़त बना ली है, जबकि भारत को अगले मैच में बेहतर बल्लेबाजी और मजबूत रणनीति के साथ उतरना होगा. अगला मुकाबला 27 फरवरी को द ओवल में खेला जाएगा. इससे पहले भारत ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से रौंदा था. देखना होगा कि वनडे सीरीज किसके पक्ष में जाता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026: इस राशियों की लव लाइफ के लिए खास रहेगा आज का दिन, किसका होगा ब्रेकअप; पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026 Love Horoscope: राशिफल के अनुसार बुधवार (25 नवंबर…

Last Updated: November 25, 2026 09:19:21 IST

Watch Video: गलती हो गई…बिहारी महिलाओं के संदूर का उड़ाया मजाक, फिर खुद का जोक पड़ गया भारी; वीडियो जारी कर लगाई माफी की गुहार

Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी छठ पूजा और बिहार…

Last Updated: November 25, 2026 08:40:05 IST

Watch Video: 28 छक्के, 204 रन, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा; तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: ​​टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए.…

Last Updated: November 25, 2026 08:26:02 IST

Caught On CCTV: ‘मुझे बचा लो…’ चिल्लाती हुई होटल से निकली युवती, वापस उठाकर ले जाने लगा भीतर; फिर भीड़ देख छत से कूदकर भागा सलमान

Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने से हड़कंप मच…

Last Updated: November 25, 2026 07:56:47 IST

Watch Video: महिला के साथ डांस के मजे ले रहे थे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर, 20 सेकेंड के वीडियो ने कराई फजीहत; लाइन हाजिर किए गए

Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश…

Last Updated: November 25, 2026 07:31:28 IST