<

ICC Ranking: स्मृति मंधाना का टॉप स्थान गया हाथ से, लेकिन इस खिलाड़ी ने मनवाया लोहा!

ICC Rankings Women ODI: आईसीसी की ताज़ा महिला रैंकिंग में भारतीय महिला गेंदबाज़ ने 737 रेटिंग पॉइंट्स के साथ T20 गेंदबाज़ों में टॉप पोज़िशन हासिल की, जबकि महिला वनडे में स्मृति मंधाना दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं.

Indian Women Cricketers: ICC ने मंगलवार, 23 दिसंबर को महिला खिलाड़ियों की नई रैंकिंग जारी की. महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को झटका लगा है और वह नंबर-1 स्थान गंवा बैठी हैं. वहीं, भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए T20 गेंदबाज़ों की रैंकिंग में टॉप पोज़िशन हासिल की है. दीप्ति के 737 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड 736 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं.

आईसीसी महिला टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया वनडे और T20 दोनों में अव्वल टीम बनी हुई है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे में नंबर 3 पर है. महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट 820 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर हैं. स्मृति मंधाना ने लेटेस्ट रैंकिंग में अपना टॉप स्थान खो दिया है और 811 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं. टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसमें तीसरे (एशले गार्डनर) और चौथे (नैट साइवर-ब्रंट) स्थान शामिल हैं.

T20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज़ बनीं दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा ने 21 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ पहले T20 में 20 रन देकर 1 विकेट लिया था, और इस प्रदर्शन ने उन्हें रैंकिंग में एनाबेल सदरलैंड से एक पॉइंट आगे कर दिया है. 737 रेटिंग के साथ, दीप्ति नंबर वन T20 गेंदबाज बन गईं, जबकि सदरलैंड 736 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं. यह पहली बार है जब दीप्ति T20 रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंची हैं.

दीप्ति शर्मा वनडे और T20 ऑलराउंडर रैंकिंग में क्रमानुसार चौथे और तीसरे स्थान पर हैं. वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर 498 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर 1 पर हैं. T20 ऑलराउंडर रैंकिंग में वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज टॉप स्थान पर हैं.

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच चल रही 5 मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच आज विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. दीप्ति शर्मा के पास अपना 150वां T20 इंटरनेशनल विकेट लेने का मौका होगा. उन्होंने अब तक 130 T20 इंटरनेशनल मैचों में 148 विकेट लिए हैं.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST