<
Categories: मनोरंजन

Pakistani user on Rahman Dakait: पाकिस्तानी ने Dhurandhar के रहमान डकैत की खोली पोल, सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा

Pakistani user on Rahman Dakait: एक पाकिस्तानी युवक ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' का रिव्यू किया. उसने फिल्म को शानदार बताते हुए रहमान डकैत के बारे में कुछ ऐसा कहा कि लोग अब इसके बारे में काफी चर्चा होने लगी है.

Pakistani user on Rahman Dakait: कराची के मूल निवासी एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर ने बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ का रिव्यू किया. फिल्म उसके इलाके पर बनी और कराची के लयारी कस्बे के गिरोहों की कहानी बताती है. रिव्यू में गुमनाम दर्शक ने फिल्म के निर्देशन और एक्टिंग को खूब सराहा. साथ ही यह भी कहा कि वास्तविक जीवन के गैंगस्टर रहमान डकैत का महिमामंडन उन्हें असहज कर देता है. रेडिट पर एक दर्शक ने धुरंधर की अपनी समीक्षा “कराची के एक लड़के के तौर पर धुरंधर पर मेरी राय” शीर्षक से साझा की. उन्होंने फिल्म की प्रशंसा करते हुए लिखा, “सबसे पहले तो, मुझे फिल्म पसंद आई. कैमरा वर्क शानदार था, निर्देशन लाजवाब था. देखने लायक फिल्म थी।”

पाकिस्तानी ने किया धुरंधर का रिव्यू

उसने कहा- “मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि मेरा पालन-पोषण पाकिस्तान के कराची में हुआ है. मुझे फिल्म बहुत पसंद आई. ये एक आर्ट है और शानदार काम है.” उन्होंने फिल्म के किरदारों और सीन्स के बारे में अपनी व्यक्तिगत भावनाओं को शेयर करते हुए कहा कि ये उनकी पीढ़ी की जानी-पहचानी खबरों से प्रेरित हैं और उन्हें अपने जीवन से बहुत जुड़ाव महसूस होता है. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एक बार फिर फिल्म में पाकिस्तान को दुश्मन के रूप में दिखाया गया. हालांकि, ये बात स्वीकार करने के बाद भी फिल्म के प्रति उनका क्रेज कम नहीं है. उन्होंने पर्सनल और देश को साइड में रखते हुए फिल्म की क्रिएटिविटी, म्यूजिक, स्क्रीनप्ले और स्टारकास्ट की शानदार एक्टिंग की तारीफ की. उन्होंने बाकियों को सलाह दी कि इसे देखने जाए. इसे देखकर आपका खून खौल उठेगा. उन्होंने ये भी कहा कि “देशों के भेदों को हटा दें – एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान के साथ किया गया अन्याय सिर्फ अन्याय है और यही वास्तविकता है.”

दाऊद इब्राहिम से तुलना

हिंदी सिनेमा में दाऊद इब्राहिम के चित्रण से तुलना करते हुए पाकिस्तानी ने कहा, “शायद अगर वे नाम बदल देते तो बेहतर होता, उदाहरण के लिए, अगर कोई फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाता है और उसके चरित्र को महिमामंडित किया जाता है तो आपको कैसा लगेगा?” लेकिन दर्शक ने कहा कि ‘कुल मिलाकर फिल्म अच्छी थी’ भले ही फिल्म निर्माताओं से कुछ छोटी-मोटी चूक हो गई हो। “फिल्म में एक चूक यह है कि चौधरी असलम जानलेवा गोलीबारी में भी बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं पहनते थे।”

PAN Aadhaar link latest news

धुरंधर के बारे में

धुरंधर में रणवीर सिंह ने पाकिस्तान में एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है, जो रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में घुसपैठ करता है. फिल्म में वास्तविक जीवन के किरदारों को लेकर कल्पना और वास्तविकता का मिश्रण है, जिनमें गैंगस्टर रहमान और उज़ैर बलूच (दानिश पंडोरे), साथ ही कराची एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) शामिल हैं. धुरंधर सिनेमाघरों में सफल रही है और इसने दुनिया भर में ₹872 करोड़ से अधिक की कमाई की.

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST