<
Categories: खेल

‘शादी कैंसिल हो गई…’, पलाश मुच्छल के साथ टूट गई स्मृति मंधाना की शादी, क्रिकेटर ने खुद किया कंफर्म

Smriti Mandhana Wedding Cancel: भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुछाल के साथ शादी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उनकी शादी अब टूट गई है.

Smriti Mandhana Wedding Cancel: भारत महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है. स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि पलाश मुच्छल के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है यानी उनकी शादी कैंसिल हो गई है. मंधाना ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान के जरिए इसकी पुष्टि की.

बता दें कि मंधाना और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन शादी के दौरान मंधाना के पापा की तबीयत खराब होने की बात सामने आई थी,  जिसके कारण इस शादी को पोस्टपोन करने का फैसला किया गया था. इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मंधाना और पलाश की शादी कैंसिल हो गई है. हालांकि 7 दिसंबर को मंधाना ने सोशल मीडिया इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर शादी के कैंसिल होने की बात स्वीकारी है.

मंधाना ने पोस्ट में क्या लिखा?

स्मृति मंधाना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत तरह की बातें कही जा रही हैं. मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए बोलना ज़रूरी है. मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है.’ भारतीय महिला उपकप्तान मंधाना ने आगे लिखा, ‘मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूंगी और आप सभी से भी यही करने की गुजारिश करूंगी, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें समय दें, जिससे हम इस परिस्थिति से बाहर निकल सकें.

इस पोस्ट के जरिए स्मृति मंधाना ने बताया कि उनका करियर ही उनकी प्राथमिकता है. मंधाना ने आगे लिखा, ‘मेरा मानना ​​है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा मकसद है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहे है. मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफी जीतती रहूंगी और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा. मंधाना ने कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है.

23 नवंबर को होनी थी शादी

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी. हालांकि उससे पहले ही शादी समारोह को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था, क्योंकि स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई थी. इसके चलते इमरजेंसी में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके बाद पलाश की भी थोड़ी तबीयत खराब हो गई. इसकी वजह से दोनों परिवारों ने समारोह को फिलहाल रद्द करने पर सहमति जताई. इस बीच सोशल मीडिया पर अटकलें और अफवाहें तेजी से फैलने लगीं, जिसमें मुच्छल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया. हालांकि उनके परिवार ने इन आरोपों का खंडन किया झूठी जानकारी फैलाने वाले लोगों की कड़ी निंदा की.
इसके बाद के अगले कुछ दिनों में मंधाना और शादी में मौजूद अन्य भारतीय सितारों ने सोशल मीडिया से तस्वीरें हटा दीं. इसके बावजूद किसी ने कुछ नहीं बताया. अब 7 दिसंबर को स्मृति मंधाना ने सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी. मंधाना के पोस्ट के बाद, मुच्छल ने भी एक बयान जारी कर कहा कि वह मंधाना के साथ अपने रिश्ते से आगे बढ़ रहे हैं. मुच्छल ने चेतावनी दी कि वह अपने बारे में झूठी और अपमानजनक सामग्री फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

मंधाना ने इंस्टाग्राम पर पलाश को किया अनफॉलो

स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है. मंधाना ने हाल ही में 5 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर एक विज्ञापन वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया से अपना ब्रेक खत्म किया था. इस दौरान कुछ यूजर्स ने देखा कि उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी है, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही शादी टूटने की खबर आ सकती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST