<

महिला क्रिकेट की ‘धुरंधर’ ने तोड़ा खुद का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ‘रन मशीन’ मंधाना ने बनाया नया कीर्तिमान

Smriti Mandhana World Record: स्मृति मंधाना ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इसके अलावा मंधाना ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं.

Smriti Mandhana World Record: भारतीय महिला क्रिकेट की ‘रन मशीन’ स्मृति मंधाना ने एक बार इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज मंधाना शानदार फॉर्म में चल रही हैं. साल 2025 में टेस्ट से लेकर वनडे और टी20 तक, हर फॉर्मेट में स्मृति मंधाना ने बल्ले से तबाही मचाई है. रविवार (29 दिसंबर) को मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड बना दिए. इस मुकाबले में मंधाना ने सिर्फ 27 रन बनाते ही महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं.

वह दुनिया की चौथी और भारत की दूसरी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए हैं. श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 में मंधाना ने पारी की शुरुआत करते हुए बल्लेबाज शेफाली वर्मा के साथ बड़ी साझेदारी की. इस दौरान स्मृति मंधाना ने अपना खुद का ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.

मंधाना ने तोड़ा खुद का वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना साल 2025 में महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 में 80 रनों की धुआंधार पारी खेलने के साथ ही मंधाना ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने कुल 1703 रन पूरे किए. इसी के साथ ही महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने खुद का ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब साल 2024 में मंधाना ने 1,659 रन बनाकर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इस साल अभी स्मृति मंधाना एक और इंटरनेशनल मैच खेलने वाली हैं, जिससे यह रिकॉर्ड पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगा.

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली बल्लेबाज

  • मिताली राज- 10,868 रन (314 पारियां)
  • सूजी बेट्स-     10,652 रन (343 पारियां)
  • शेरोलेट एडवर्ड्स- 10, 273 रन (316 पारियां)
  • स्मृति मंधाना- 10,053 रन (280 पारियां)

कैसा रहा चौथा टी20 मैच?

मैच की बात करें, चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 30 रनों से शिकस्त दी. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पारी की शुरुआत की और गेंदबाजों को दबाव में बनाए रखा. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने 15.2 ओवर में 162 रन जोड़े. इसके बाद ऋचा घोष 3 नंबर पर आईं और सिर्फ 16 गेंदों पर 40 रन बना डाले. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 16 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे भारत का स्कोर 221 पर पहुंच गया. श्रीलंका की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई. श्रीलंका की कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST