Rajesh Khanna Love Story: राजेश खन्ना इंडस्ट्री के अब भी इकलौते एक्टर हैं, जिनकी एक साल के भीतर 17 फिल्में हिट हुई थीं. अब तक उनका यह रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया है. आज के दौर में यह असंभव ही है.
rajesh khanna surekha love story
Rajesh Khanna Love Story: राजेश खन्ना सिर्फ एक्टर नहीं थे. वह एक अभिनय का पूरा संस्थान थे, जिन्हें देखकर देश के हजारों लड़कों ने अभिनय सीखने की कोशिश की. उनका हेयर स्टाइल, चलने-बोलने का अंदाज लोग कॉपी किया करते थे. राजेश खन्ना बॉलीवुड के इकलौते एक्टर थे, जिन्हें 16 साल के युवा से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग पसंद करते थे. आज की पीढ़ी को शायद ही यकीन आए, लेकिन यह सच है. राजेश खन्ना जब अपनी कार से उतरते तो लड़कियां उनसे मिलने के लिए आपस में ही लड़-भिड़ जाया करती थीं. एक्टर से मुलाकात नहीं होती तो राजेश खन्ना की कार को लड़कियां चूमकर लिपिस्टक से लाल कर देती थीं. भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के स्टारडम के आगे सभी एक्टर फीके थे. लोग यही जानते हैं कि राजेश खन्ना एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू से प्यार करते थे और लंबे समय तक लिव इन में रहे. इसके अलावा उन्होंने डिंपल कपड़िया से शादी, लेकिन इस स्टोरी में हम बात करेंगे राजेश खन्ना की उस लव स्टोरी के बारे में, जिसके बारे में जमाना कम ही जानता है.
राजेश खन्ना की फिल्मों में रोमांस के जितने रंग थे, उससे कहीं ज्यादा उनकी जिंदगी रंगीन थी. राजेश खन्ना को पाने का ख्वाब उस दौर में लाखों लड़कियों की आंखों में था. राजेश खन्ना की जिंदगी में कई लड़कियां आईं-गईं, लेकिन उन्होंने शादी की सिर्फ डिंपल कपड़िया से. यह अलग बात है कि यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चला. शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए. सिर्फ 17 वर्ष की डिंपल कपाड़ियां से राजेश खन्ना ने शादी की तो बॉलीवुड में हंगामा मच गया. डिंपल कपाड़िया से अलगाव के बाद राजेश खन्ना ने ना शादी की और ना ही कोई और लड़की उनकी जिंदगी में आई. लेकिन राजेश की लव स्टोरीज बहुत मशहूर हैं. चाहे वह डिंपल कपाड़िया के साथ हो या फिर अंजू महेंद्रू के साथ.
ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना का इश्क अंजू महेंद्रू और डिंपल कपाड़ियां के साथ ही रहा है. दरअसल, राजेश खन्ना शादी से पहले फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू को डेट करते थे, लेकिन कुछ सालों तक लिव इन में रहने के बाद ब्रेकअप हो गया. इसके बाद वर्ष 1973 में सिर्फ 17 साल की डिंपल कपाड़िया से शादी की. दोनों की दो बेटियां हुईं. 10 साल बाद वर्ष 1984 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए, लेकिन मरते दम तक कभी तलाक नहीं लिया. यह बात बहुत कम लोगों पता होगी कि राजेश खन्ना का पहला प्यार अंजू महेंद्रू या डिंपल कपाड़िया नहीं थीं. यासर उस्मान की बायोग्राफी ‘राजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार‘ में राजेश खन्ना के पहले इश्क का खुलासा किया गया है. राजेश खन्ना का पहला प्यार 12-13 वर्ष की उम्र में हुआ. किताब में इसका विस्तार से जिक्र है. इसके मुताबिक, जिस लड़की से राजेश खन्ना को प्यार हुआ था, वह उनसे करीब छह साल बड़ी थी. वह लड़की उसी बिल्डिंग में रहती थी, जिसमें राजेश खन्ना परिवार के साथ रहते थे.
‘राजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार‘ में बताया गया है कि जिस लड़की पर राजेश खन्ना फिदा थे उसका नाम सुरेखा था. फिल्म राइटर रूबेन के साथ बातचीत के दौरान राजेश खन्ना ने अपने पहले प्यार का जिक्र किया था. इसके मुताबिक, एक दिन राजेश खन्ना सोसायटी में साइकिल चला रहे थे. इस दौरान उनका पैर फिसला और वह गिर गए. पैरों से खून निकल रहा था और राजेश खन्ना रोने लगा. इस बीच उनकी नजर वहां खड़ी सुरेखा पर पड़ी. राजेश खन्ना सुरेखा की खूबसूरती पर फिदा हो गए और रोते-रोत प्यार हो गया. राजेश खन्ना और सुरेखा में 6 साल का अंतर था. सुरेखा जहां बालिग थीं तो राजेश 13 साल के किशोर. दोनों के बीच कोई मेल नहीं था. कुछ समय बाद यह आकर्षण खत्म हो गया, लेकिन प्यार में तब्दील हो गया. राजेश खन्ना का पहला प्यार उन्हें हमेशा याद रहा. वह सुरेखा का नाम जीवनभर नहीं भूले.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…