<

स्मृति मंधाना के एक्स-बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, मुच्छल ने कहा सभी आरोप आधारहीन, जानें पूरा मामला

क्रिकेटर स्मृति मंधाना के एक्स बॉयफ्रेंड; म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है, और ये आरोप एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने लगाए हैं. पलाश ने इन सब मुद्दों पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

क्रिकेटर स्मृति मंधाना के एक्स बॉयफ्रेंड; म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है, और ये आरोप एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने लगाए हैं.
पलाश ने इन सब मुद्दों पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. अब इस पूरे मामले पर उनके वकील श्रेयांश मिथारे ने भी चुप्पी तोड़ते हुए आरोपों को बेबुनियाद बताया है. विज्ञान माने के गंभीर आरोपों के एक दिन बाद संगीतकार पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी. उन्होंने सभी दावों को ‘पूरी तरह आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत’ करार दिया है.

आरोपों का सार

सांगली निवासी विद्यान माने ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि वह स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं और मंधाना परिवार ने उन्हें पलाश से मिलवाया था. माने ने पलाश पर 40 लाख रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है. दावा है कि पलाश ने अपनी फिल्म ‘नजारिया’ में निवेश का लालच देकर मार्च 2025 तक किस्तों में 40 लाख रुपये लिए, जिसमें 25 लाख के निवेश पर 12 लाख मुनाफा और फिल्म में रोल का वादा था. यह फिल्म रिलीज नहीं हुई, और पैसा लौटाने की बात पर पलाश ने कोई जवाब नहीं दिया. माने ने चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग्स और ट्रांजेक्शन प्रूफ पुलिस व मीडिया को देने की बात कही. सांगली पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.
विद्यान का यह भी कहना है कि 23 नवंबर 2025 को होने वाली शादी के आयोजन के दौरान पलाश को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ बेडरूम में रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उन्हें पीटा था. माने ने पलाश के पूरे परिवार को ‘चिंदी चोर’ कहा और दावा किया कि शादी टूटने से उन्हें व्यक्तिगत नुकसान हुआ है. 

पलाश मुच्छल की सफाई

पलाश ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “सांगली के विद्यान माने द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप पूरी तरह आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं.” उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की दुर्भावनापूर्ण कोशिश बताया. वकील श्रेयांश मिथारे सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं और मामला अदालत में सख्ती से लड़ा जाएगा. पलाश के वकील के मुताबिक, विद्यान यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पलाश को पैसे दिए, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पैसे कैसे दिए गए; चेक से या बैंक ट्रांसफर के जरिए? उन्होंने कहा कि इसका कोई दस्तावेज या प्रमाण सामने नहीं रखा गया है.
श्रेयांश मिथारे ने पलाश पर लगाए गए निजी आरोपों को भी पूरी तरह झूठा बताया. उन्होंने कहा कि पलाश के किसी दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने या मारपीट जैसी बातों का भी कोई सबूत मौजूद नहीं है. वकील ने सवाल उठाया कि अगर वाकई ऐसा कुछ हुआ था, तो विद्यान माने इतने लंबे समय तक चुप क्यों रहे?

पुलिस कार्रवाई

सांगली पुलिस ने विज्ञान माने की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग पर प्रारंभिक जांच शुरू की है. साथ ही माने ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है. यह मामला स्मृति मंधाना को जोड़कर वायरल हो गया, लेकिन स्मृति की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गयी है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST