हाल ही में तेज प्रताप यादव बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ नए अंदाज में नजर आए. सूट-बूट पहने उनका यह ग्लैमरस और नया अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव का नया प्रोजेक्ट
Tej Pratap Yadav and Mallika Sherawat New project: कभी कृष्ण, तो कभी शिव, तो कभी राजनेता… बिहार की राजनीति में अनूठे और अलग अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वे अपने नए अंदाज के कारण चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में वे बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ नए अंदाज में नजर आए. सूट-बूट पहने तेजप्रताप यादव का यह ग्लैमरस और नया अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसको लेकर उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट से भी पोस्ट शेयर किया है.
तेजप्रताप यादव ने हाल ही में मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बताया कि बहुत जल्द मल्लिका शेरावत के साथ उनका कुछ नया आने वाला है. पूरे देश और पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलेगा.
उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘COMING SOON… कुछ बहुत बड़ा आने वाला है. बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलने वाला है. मल्लिका शेरावत जी के साथ हमारा कुछ खास और नया आने वाला है. फिलहाल ये एक सस्पेंस है… इसलिए दिल थामकर बैठिए और चेहरे पर ज़्यादा बेचैनी मत लाइए. बस कुछ ही दिनों का इंतज़ार है… 1 से 10 तक गिनती शुरू कर दीजिए. बाकी राज़ से पर्दा बहुत जल्द उठेगा…
पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति और मल्लिका शेरावत उन्हें ब्लैक ब्लेजर पहनाती नजर आ रही हैं. इससे साफ है कि अब तेजप्रताप यादव नेता से अभिनेता बनने की राह पर हैं. हालांकि ये उनका पहला प्रोजेक्ट नहीं होगा क्योंकि वो हाल ही में रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में नजर आए थे. भोजपुरी बवाल से कुछ क्लिप्स वायरल हो रही थीं, जिनमें वे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से पंगा लेते नजर आ रहे थे. वीडियो में तेजप्रताप और पवन के साथ ही निरहुआ भी नजर आए थे.
🔥 COMING SOON… कुछ बहुत बड़ा आने वाला है! 🔥
बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलने वाला है। मलिका शेरावत जी के साथ हमारा कुछ खास और नया आने वाला है। ❤️🔥
फिलहाल ये एक सस्पेंस है… इसलिए दिल थामकर बैठिए और चेहरे पर ज़्यादा बेचैनी मत लाइए! 😎
बस कुछ ही दिनों… pic.twitter.com/2QnRyymCu7
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 8, 2026
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और तेजप्रताप के कॉलेबोरेशन ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. दोनों के प्रोजेक्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. उनके फैंस के बीच भारी उत्सुकता है. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि अब तक मल्लिका या तेजप्रताप की तरफ से प्रोजेक्ट के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…