Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिचेल मार्श की जगह नहीं खेल सकते हैं. इसकी वजह ICC का एक नियम है. जानें क्या है वह नियम...
मिचेल मार्श के चोटिल होने के बावजूद स्टीव स्मिथ क्यों नहीं खेल सकते टी20 वर्ल्ड कप?
Steve Smith: टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की काफी परेशानियों का सामना कर रही है. टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच से पहले कप्तान मिचेल मार्श को चोट लग गई, जिसके चलते वह आयरलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए. कप्तान मिचेल मार्श के चोटिल होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को बैकअप के तौर पर श्रीलंका बुलाया. स्टीव स्मिथ तुरंत स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर श्रीलंका पहुंच गए. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के अगले मुकाबले में मिचेल मार्श चोट की वजह से नहीं खेल पाए. इसके बावजूद स्टीव स्मिथ को खेलने का मौका नहीं मिला. इसके पीछे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का एक सख्त नियम है. दरअसल, स्टीव स्मिथ इस टी20 वर्ल्ड कप में तभी खेल सकते हैं, जब ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर किया जाए. ICC के नियमों के अनुसार, किसी खिलाड़ी को टीम के बाहर से तभी शामिल किया जा सकता है, जब कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों के लिए बाहर हो जाए.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने कप्तान मिचेल मार्श के रिकवरी की उम्मीद लगाकर बैठी है. अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्श को टूर्नामेंट से बाहर करने का एलान नहीं किया है. ऐसे में स्टीव स्मिथ को मिचेल मार्श की जगह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया जा सकता है. स्टीव स्मिथ सिर्फ स्टैंडबाय के तौर पर इंतजार कर सकते हैं. कुछ लोगों का मानना था कि स्टीव स्मिथ को मिचेल मार्श की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. हालांकि ऐसा तभी होगा, जब मिचेल मार्श या कोई दूसरा खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो जाए.
दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान मिचेल मार्श की कमर में सीधी चोट लगी थी, जिसकी वजह से वे मैदान पर नहीं उतर पाए थे. जांच में पता चला कि मिचेल मार्श के आंतरिक अंडकोष में रक्तस्राव (Testicular Bleeding) हो रही थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत आराम करने और रिहैब की सलाह दी गई. ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के मैच में टॉस के समय पुष्टि हुई कि कप्तान मिचेल मार्श इस मैच से बाहर हो गए हैं, जबकि वे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे थे. मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम हालत काफी खराब हो गई. ट्रेविस हेड की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराया था, लेकिन फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 में क्वालीफाई करने की राह काफी मुश्किल हो गया है. 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…