<
Categories: मनोरंजन

मुश्किलों में घिरे धनुष, 20 करोड़ का देना होगा मुआवजा, जानें क्या है पूरा मामला!

चेन्नई की प्रसिद्ध प्रोडक्शन कंपनी थेनांडल फिल्म्स ने अभिनेता धनुष को लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें 20 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया है.

तमिल सुपरस्टार धनुष इन दिनों एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं. चेन्नई की प्रसिद्ध प्रोडक्शन कंपनी थेनांडल फिल्म्स ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें 20 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया है. यह विवाद 2016 में साइन हुए एक अनुबंध को लेकर है, जो दशकों बाद भी सुलझा नहीं.
हालांकि, अभी तक धनुष की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. धनुष को आखिरी बार 2025 में कुबेरा, इडली कड़ाई और तेरे इश्क में देखा गया था.

विवाद की शुरुआत

2016 में धनुष ने थेनांडल फिल्म्स के साथ फिल्म ‘नान रुद्रन’ फिल्म के लिए अनुबंध किया था. शुरू में वे इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी करने वाले थे. वनइंडिया तमिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने बाद में योजना में कुछ बदलावों को मंजूरी दी, लेकिन उसके बाद से धनुष ने पूर्ण स्क्रीनप्ले प्रदान नहीं किया. इस कारण फिल्म की शूटिंग कभी शुरू ही नहीं हो सकी और प्रोजेक्ट बीच में अटक गया. कंपनी का दावा है कि प्रारंभिक चरण में किए गए निवेश और अन्य कलाकारों जैसे नागार्जुन अक्किनेनी व एसजे सूर्या को दिए गए एडवांस की वजह से भारी नुकसान हुआ है.

मुआवजे की मांग

थेनांडल फिल्म्स ने वकील ए. चिदंबरम के माध्यम से धनुष को नोटिस जारी किया है. इसमें कहा गया है कि धनुष ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किए बिना अन्य फिल्मों के लिए कॉल शीट्स जारी कर दीं, जिससे फिल्म आधी-अधूरी रह गई. कंपनी ने वित्तीय नुकसान का हिसाब लगाकर 20 करोड़ रुपये की मांग की है. यदि निर्धारित समय के भीतर मुआवजा नहीं मिला, तो आगे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. यह पुरानी प्रोडक्शन हाउस कंपनी तमिल सिनेमा में अपनी लंबी विरासत के लिए जानी जाती है.

धनुष की प्रतिक्रिया

धनुष वर्तमान में अपनी प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स के तहत कई परियोजनाओं में व्यस्त हैं. वे अभिनय, निर्देशन और निर्माण तीनों कर रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई ‘तेरे इश्क में’ जैसी फिल्मों से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं.  हालांकि, इस लीगल नोटिस पर धनुष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वे इस विवाद पर पूरी तरह मौन हैं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को चेतावनी; बोलें – ‘मांफी मांगे वरना’

Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…

Last Updated: October 20, 2026 08:57:12 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को भी नहीं थमे रजनीकांत, वर्ल्डवाइड कमाई 477 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…

Last Updated: October 20, 2026 06:20:47 IST