<

स्टीव स्मिथ ने शतक ठोक भारतीय दिग्गज को पछाड़ा, 37वीं सेंचुरी ठोक संगाकारा के करीब पहुंचे

स्टीव स्मिथ ने एशेज 2025-26 के पांचवें टेस्ट में अपना 37वां टेस्ट शतक लगाकर राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में छठा स्थान हासिल किया.

Steve Smith Century: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज दाएं हाथ के बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. एशेज सीरीज के आखिरी यानी पांचवे टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने अपना 37वां टेस्ट शतक जड़ते हुए भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (36 शतक) को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं.

राहुल द्रविड़ ने 1996 से 2012 के बीच 164 टेस्ट मैचों में 36 शतक लगाए थे, जबकि 36 वर्षीय स्टीव स्मिथ ने यह कारनामा अपने 123वें टेस्ट में ही कर दिखाया. स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान 110वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीन रन दौड़कर अपना 37वां टेस्ट शतक पूरा किया. वह इस 2025-26 एशेज सीरीज़ के पांचवें और अंतिम टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बने. अगर वह आने वाले समय में 2 और शतक लगा देते हैं तो वे संगाकारा की बराबरी कर लेंगे.

एशेज में सबसे ज्यादा शतक में दूसरे स्थान पर स्मिथ

उनसे पहले इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. स्मिथ ने अपना शतक पूरा करने के लिए 166 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया. इस एशेज सीरीज़ का यह स्मिथ का पहला शतक था, जिसने उन्हें एशेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे स्थान पर ला दिया. वह पहले इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ जैक हॉब्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे, लेकिन अब वह आगे निकल गए हैं. एशेज में स्मिथ से ज्यादा शतक सिर्फ डॉन ब्रैडमैन ने लगाए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

सचिन तेंदुलकर: (51)
जैक्स कैलिस: (45)
जो रूट: (41)
रिकी पोंटिंग: (41)
कुमार संगकारा: (39)
स्टीव स्मिथ: (37)

राहुल द्रविड़: (36)

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST