रुबीना दिलैक का हालिया Pink Ethnic Outfit लोहड़ी के त्योहार के लिए बेहतरीन Style Inspiration है. उन्होंने अपने Traditional Look को ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ निखारा है. उनका यह Festive Avatar सादगी और Glamour का सही मिश्रण है, जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है.
bollywood
Festival outfit : उत्तर भारत के प्रमुख त्योहार लोहड़ी की तैयारियां जोरों पर है. ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर पारंपरिक और स्टाइलिश दिखने के लिए कपड़ों के चुनाव को लेकर सोच में है. तो टेलीविजन की ‘छोटी बहू’ यानी रुबीना दिलैक का लेटेस्ट लुक आपके काम आ सकता है. रुबीना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद खूबसूरत पिंक एथनिक आउटफिट (Pink Ethnic Outfit) में तस्वीरें साझा की है, जो लोहड़ी के फंक्शन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो रही है.
पिंक शेड और ट्रेडिशनल टच का जादू
रुबीना दिलैक को हमेशा से उनके अनूठे फैशन सेंस के लिए जाना जाता है. इस बार उन्होंने चटख गुलाबी रंग का चुनाव किया है, जो सर्दियों की धूप और लोहड़ी की रात की रोशनी में बेहद खिलकर आता है.उनके इस आउटफिट में बारीक कढ़ाई और ट्रेडिशनल गोटा-पट्टी का काम किया गया है, जो इसे फेस्टिव सीजन के लिए एक रॉयल लुक देता है. रुबीना ने इस सूट के साथ दुपट्टे को जिस सलीके से कैरी किया है, वह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.
एक्सेसरीज और मेकअप का सही तालमेल
किसी भी एथनिक लुक को पूरा करने के लिए एक्सेसरीज का सही होना जरूरी है. रुबीना ने अपने पिंक आउटफिट के साथ हैवी ऑक्सीडाइज्ड झुमके और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाकर अपने लुक को सादगी भरा लेकिन प्रभावी बनाया है. मेकअप की बात करें तो उन्होंने ‘ग्लोई स्किन’ और सटल लिपस्टिक का चुनाव किया है, जो उनके नेचुरल निखार को और भी निखार रहा है. उनके बालों का स्टाइल भी लोहड़ी के गिद्दा और डांस के लिए काफी कंफर्टेबल नजर आ रहा है.
नई दुल्हनों और लड़कियों के लिए पहली पसंद
फैशन जगत के जानकारों का मानना है कि रुबीना का यह लुक उन लड़कियों के लिए बेहतरीन है जो बहुत ज्यादा भारी कपड़े नहीं पहनना चाहती, लेकिन फिर भी भीड़ से अलग दिखना चाहती है. खास तौर पर शादी के बाद जिनकी पहली लोहड़ी है, उनके लिए यह ‘गुलाबी निखार’ किसी वरदान से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर फैंस रुबीना के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे है और इसे इस सीजन का ‘ट्रेंडी फेस्टिव लुक’ बता रहे है.
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…
IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…
India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…