Sudip Gharami: पश्चिम बंगाल के बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी ने रणजी ट्रॉफी मे अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया है. वह रणजी ट्रॉफी के मैच में 299 के स्कोर पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
रणजी ट्रॉफी में सुदीप घरामी तिहरे शतक से चूके.
Sudip Gharami: रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल राउंड में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पश्चिम बंगाल के स्टार बल्लेबाज सुदीप घरामी अपने तिहरे शतक से चूक गए. सुदीप घरामी 299 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए, जिससे उनके तिहरे शतक का सपना टूट गया. सुदीप घरामी ने तिहरे शतक से चूकने के बावजूद इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है. दरअसल, सुदीप घरामी भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 299 के स्कोर पर आउट हुए. वहीं, अगर विश्व क्रिकेट की बात करें, तो अभी तक सिर्फ 3 ऐसे बल्लेबाज हैं, जो फर्स्ट क्लास के मैच में 299 के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. वहीं, रणजी ट्रॉफी के इतिहास में भी ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई बल्लेबाज सिर्फ 1 रन से तिहरा शतक पूरा करने से पहले आउट हो गया. इससे पहले शांतनु सुगवेकर 299 रन पर नाबाद रहे थे. साल 1988-89 में महाराष्ट्र के बल्लेबाज शांतनु सुगवेकर ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 299 रन बनाए थे. हालांकि सुदीप घरामी की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया, जिसके चलते उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
बंगाल और आंध्र प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल का मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए. इसके जवाब में पश्चिम बंगाल ने अपनी पहली पारी में 629 रन बना दिए. बंगाल की ओर से सुदीप कुमार घरामी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 596 गेंदों पर 299 रन बनाए. इस पारी के दौरान सुदीप घरामी ने 31 चौके और 6 छक्के लगाए. जब सुदीप घरामी 299 के स्कोर पर खेल रहे थे, तो आंध्रा के शेख रशीद ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. इससे सुदीप घरामी अपना तिहरा शतक पूरा करने से चूक गए. हालांकि यह उनके फर्स्ट क्लास करियर की सबसे यादगार पारी रही.
पश्चिम बंगाल के स्टार बल्लेबाज सुदीप घरामी रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह लगातार अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं. रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सुदीप घरामी 12 पारियों में 54.25 की औसत से 651 रन बनाए चुके हैं. इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अभी तक कोई भी बल्लेबाज तिहरा शतक नहीं लगा पाया है. सुदीप घरामी ट्रिपल सेंचुरी लगाने के बिल्कुल पास पहुंच गए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया.
Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…
Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…
China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…
IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…
Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…
Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…