<

Sunil Gavaskar Personality Rights: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश, सिर्फ 7 दिन के भीतर सुनील गावस्कर….

Sunil Gavaskar Personality Rights: हाल ही में कई सेलिब्रिटीज़ ने इसी तरह का प्रोटेक्शन हासिल किया है. अब इस कड़ी में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी शामिल होने जा रहे हैं.

Sunil Gavaskar Personality Rights: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटी दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका देकर अपने पर्सनैलिटी राइट्स के अनऑथराइज़्ड कॉमर्शियल इस्तेमाल के खिलाफ प्रोटेक्शन हासिल कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी शामिल होने वाले हैं. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी देकर अपने पर्सनैलिटी राइट्स के अनऑथराइज़्ड कमर्शियल इस्तेमाल के खिलाफ प्रोटेक्शन की मांग की. इस मामले की सुनवाई जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने की. बॉलीवुड सेलिब्रिटी बड़ी संख्या में प्रोटेक्शन हासिल कर चुके हैं. ऐसे में सुनील गावस्कर पर्सनैलिटी राइट्स केस फाइल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. पूर्व क्रिकेटर ने अपनी अर्जी में दावा किया है कि कई संस्थाएं उनकी पहचान और छवि का उपयोग व्यावसायिक लाभ के लिए कर रही हैं, जो उनके व्यक्तित्व अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है.

क्या कहा HC ने

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार (12 दिसंबर, 2-025) को सोशल मीडिया बिचौलियों से कहा कि वे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर द्वारा अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दायर मुकदमे को शिकायत के रूप में लें और उसी पर फैसला करें. कोर्ट ने सुनील गावस्कर की याचिका पर सात दिनों के भीतर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. सुनील गावस्कर ने अदालत से आग्रह किया है कि विभिन्न संस्थाओं को उनके नाम, चित्र, व्यक्तित्व या उससे मिलते-जुलते किसी भी तत्व का उपयोग बिना पूर्व अनुमति के करने से रोका जाए. यह केस, कथित तौर पर उनके पर्सनैलिटी का फायदा उठाने वाली कई एंटिटीज़ के खिलाफ रेस्ट्रेंट ऑर्डर की मांग करता है.

जानें क्या होता है पर्सनालिटी राइट्स

पर्सनालिटी राइट्स जैसा कि नाम से ही जाहिर है- व्यक्तित्व अधिकार होता है. इसके तहत किसी शख्स की फोटो, वीडियो और उससे जुड़ी हर सामग्री के अनधिकृत व्यावसायिक या प्रचार के लिए इस्तेमाल को नियंत्रित करने का कानूनी अधिकार देता है. इसमें एक शख्स को यह अधिकार मिल जाता है कि उसकी अनुमति के बिना उसके तस्वीरें, वीडियोज, नाम, आवाज, हस्ताक्षर, कैच फ्रेज और हाव-भाव का इस्तेमाल अन्य कोई नहीं कर सकता है. इससे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी यह अधिकार हासिल कर चुके हैं. ऐसे में अब अमिताभ बच्चन की आवाज, उनकी फोटो और वीडियोज का इस्तेमाल बिना अनुमति के नहीं किया जा सकता है. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी शामिल हैं. उन्होंने अपने मशहूर डॉयलॉग झकास के लिए पर्सनालिटी राइट्स का इस्तेमाल करके इसे हासिल किया है. पिछले दिनों ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पर्सनालिटी राइट्स को दिल्ली हाईकोर्ट ने संरक्षण दिया है. इसके बाद सलमान के नाम, फोटो और अन्य विशेषताओं का बिना अनुमति व्यावसायिक सामान बेचने के लिए नहीं किया जा सकेगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को भी नहीं थमे रजनीकांत, वर्ल्डवाइड कमाई 477 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…

Last Updated: October 20, 2026 06:20:47 IST

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST