Sunil Gavaskar: T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाक विवाद गहराया! पीसीबी के 'धमकाने' वाले आरोपों पर सुनील गावस्कर ने दिया ऐसा मुंहतोड़ जवाब कि बोलती बंद हो जाएगी बंद, जानिए दिग्गज क्रिकेटर ने क्या कहा...
सुनील गावस्कर
Sunil Gavaskar On Pakistan: भारतीय क्रिकेट लेजेंड सुनील गावस्कर ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेल और राजनीतिक संबंधों में लंबे समय से चली आ रही असमानता की ओर इशारा किया है. उनका मानना है कि पाकिस्तान हमेशा भारत से पहल करने की उम्मीद करता है, लेकिन बदले में वैसा ही व्यवहार नहीं करता. गावस्कर ने कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान के लिए अपने दरवाज़े खुले रखे हैं, चाहे वह IPL हो या कमेंट्री पैनल. हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से बहुत कम ऐसा व्यवहार देखने को मिला है. वहीं भारत के साथ मैच नहीं खेलने के कारण का जवाब देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कैबिनेट से कहा कि, ‘हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बहुत साफ कदम उठाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमने बहुत सोच-समझकर यह रुख अपनाया है और हमें पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ खड़ा होना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बहुत सही फैसला है.’ आइये देखते हैं लिटल मास्टर ने पाकिस्तान के इस बॉयकॉट को लेकर क्या कहा?
आज तक को दिए एक खास इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा, “हमने यह प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी. IPL 2008 में शुरू हुआ था, और लगभग हर फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी खिलाड़ी थे. हमारे पास पाकिस्तानी कमेंटेटर भी रहे हैं. पाकिस्तान हमेशा चाहता है कि भारत उन्हें बुलाए, लेकिन हमने बदले में कभी ऐसा कुछ नहीं देखा. यह तब की बात है जब हालात आज जैसे नहीं थे. पाकिस्तान की तरफ से शायद ही कभी ऐसा कुछ हुआ हो.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे कितने सिंगर्स, हमारे कितने फिल्म स्टार्स को पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने का मौका मिला है? भारत हमेशा पहला कदम उठाता है. जब लोग दादागिरी की बात करते हैं, तो हम किसी को दबा नहीं रहे हैं. हम बस अपना काम कर रहे हैं और अपने काम से काम रख रहे हैं.’
गावस्कर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ अहम ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. गावस्कर पहले भी इस फैसले की आलोचना कर चुके हैं, यह कहते हुए कि यह खेल से ज़्यादा राजनीति के बारे में है. टूर्नामेंट से कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि वह वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा. इसका कारण बांग्लादेश के साथ एकजुटता बताया गया, जिसे ICC ने सुरक्षा चिंताओं के कारण स्कॉटलैंड से बदल दिया था. भारत-पाकिस्तान मैच को क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता माना जाता है, और अगर यह मैच नहीं होता है, तो ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर्स को भारी नुकसान हो सकता है.
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…