<
Categories: खेल

MI W vs UP W WPL 2026 Live Streaming: क्या WPL 2026 का पहला मुकाबला जीतेगी यूपी वॉरियर्स? जानें कब और कहां देखें मैच

MI W vs UP W WPL 2026 Live Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स WPL 2026 मैच गुरुवार, 15 जनवरी को शाम 7:30 बजे IST पर नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा. टॉस शाम 7 बजे IST पर होगा.

MI-W vs UP-W WPL 2026 Live Streaming: WPL 2026 के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स गुरुवार को आमने-सामने होंगे. एक दिन पहले यूपी वॉरियर्स को दिल्ली कैपिटल्स से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अब तक अपने तीन में से दो मैच जीते हैं.

कब खेला जाएगा मुकाबला?

मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स WPL 2026 मैच गुरुवार, 15 जनवरी को शाम 7:30 बजे IST पर नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा. टॉस शाम 7 बजे IST पर होगा.

हेड टू हेड

अब तक विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 5 जबकि यूपी वारियर्स ने 2 मैच जीते हैं. इस सीजन में दोनों टीमों के टॉप परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो मुंबई की तरफ से बैटिंग में कप्तान हरमनप्रीत कौर और बॉलिंग में अमेलिया कर हैं. हरमन ने 3 मैचों में 165 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 74 रन है. वहीं, अमेलिया ने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं. यूपी टीम की तरफ से बैट्समैन में फोबे लिचफील्ड पहले नंबर पर हैं. उन्होंने दो मैचों में 98 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 78 रन है. बॉलिंग में सोफी एक्लेस्टोन नंबर वन हैं. उन्होंने दो मैचों में दो विकेट लिए हैं.

नवी मुंबई पिच रिपोर्ट

ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में लगातार कई मैचों से मैदान थकाने लगा है. इस मैदान पर हाल ही में हुए कैपिटल्स-वॉरियर्स मैच में दोनों टीमें बल्ले से लड़खड़ाती हुई दिखीं और मुश्किल से 150 का आंकड़ा पार कर पाईं. पिच शायद और धीमी हो जाए और स्पिनरों को मुकाबले में ज़्यादा मौका मिले.

जानें कब और कहां देखें मैच

मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स WPL 2026 मैच कब है?

मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स WPL 2026 मैच गुरुवार, 15 जनवरी को शाम 7:30 बजे IST पर नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा. टॉस शाम 7 बजे IST पर होगा.

मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स WPL 2026 मैच लाइव कहां देखें?

मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स WPL 2026 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा और JioHotstar प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिली इलिंगवर्थ.

UP वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा सोभना, डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, सुमन मीना, जी. त्रिशा, प्रतीक रावल, चार्ली नॉट (तारा नॉरिस की जगह)

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST