<
Categories: खेल

Sunil Narine: IPL से पहले KKR के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20 में झटके 600 विकेट, राशिद-ब्रावो के क्लब में शामिल

Sunil Narine T20 Record: सुनील नरेन दुनिया के तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इतिहास में 600 विकेट पूरे किए. इससे पहले ड्वेन ब्रावो और राशिद खान यह कारनामा कर चुके हैं.

Sunil Narine T20 Record: इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन 2026 में खेला जाएगा. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज गेंदबाज सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है. सुनील नरेन ने अपने टी20 करियर में 600 विकेट पूरे कर लिए हैं. उन्होंने इंटरनेशनल लीग टी20 में एक विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. सुनील नरेन टी20 इतिहास में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज और दूसरे स्पिनर बन गए हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने यह कारनामा किया था. अब सुनील नरेन भी राशिद खान के क्लब में शामिल हो गए हैं. 

इस समय आईएलटी20 खेला जा रहा है. इस लीग में अबू धाबी नाइट राइडर्स बनाम शारजाह वॉरियर्स के मैच में सुनील नरेन ने 1 विकेट लेकर अपने टी20 करियर में 600 विकेट पूरे किए. उन्होंने इंग्लैंड के टॉम एबेल को टी20 में अपना 600वां शिकार बनाया. बता दें कि वह इस लीग में अबू धाबी नाइट राइडर्स की कप्तानी भी कर रहे हैं.

ब्रावो और राशिद ने कितने विकेट लिए?

सुनील नरेन से पहले सिर्फ ड्वेन ब्रावो और राशिद खान ने टी20 में 600 विकेट पूरे किए थे. अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने टी20 में सबसे ज्यादा 681 विकेट लिए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो हैं, जिनके नाम 631 टी20 विकेट दर्ज हैं. अब 600 विकेट के साथ सुनील नरेन टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा चौथे नंबर पर इमरान ताहिर (570 विकेट) और पांचवे नंबर पर शाकिब अल हसन (504) हैं.

सुनील नरेन की टीम की मिली जीत

सुनील नरेन ने अबू धाबी नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए 600 विकेट के रिकॉर्ड बनाया. साथ ही उन्होंने अच्छी कप्तान भी की. उन्होंने अपने 4 ओवरों में 20 रन देकर 1 विकेट चटकाए. इस मैच में सुनील नरेन की टीम ने 39 रनों से जीत हासिल की. मैच खत्म होने के बाद अबू धाबी नाइट राइडर्स ने नरेन को उनकी खास उपलब्धि के लिए 600 नंबर वाली एक विशेष जर्सी भेंट की.

आईपीएल में नजर आएंगे सुनील नरेन

सुनील नरेन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं. साल 2026 के आईपीएल सीजन के लिए टीम ने सुनील नरेन को रिटेन किया है. वह कई सालों से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. वह आईपीएल में सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस सुनील नरेन की इस खास उपलब्धि से काफी खुश हैं और अगले साल के आईपीएल के लिए उत्साहित हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST