संबंधित खबरें
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
गुजरात जायंट्स अपने घर में "आक्रामक दृष्टिकोण" के साथ WPL 2025 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट ने हॉकी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल घोषित किए जाने वाली याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है। याचिका दाखिल करने वाले वकील से कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में कुछ नहीं कर सकते न ही ऐसा ओदश दे सकते हैं। आप इस बारे में सरकार को ज्ञापन सौंप सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा था। इसके बाद से हॉकी को अधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल घोषित किए जाने की मांग उठने लगी। इसको लेकर एक वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया।
उक्त वकील ने मांग की थी कि एथेलेटिक्स में सुविधाओं को बढ़ाया जाएं। इसके अलावा यह भी कहा था कि हॉकी भारत का गौरव है,जो अपनी पहचान खोता जा रहा है। इसलिए इसे आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल घोषित किया जाएं।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.