<

Usman Tariq: उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन बना मीम, सूर्या ने ऑन-फील्ड कर दी थी मिमिक्री; वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Usman Tariq Bowling Style: शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक नया विवाद खड़ा हो गया, जब न्यूज़ीलैंड के सीनियर बल्लेबाज़ डैरिल मिशेल ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के ख़िलाफ़ खेलने से कुछ देर के लिए मना कर दिया.

Usman Tariq Bowling Style: शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक नया विवाद खड़ा हो गया, जब न्यूज़ीलैंड के सीनियर बल्लेबाज़ डैरिल मिशेल ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के ख़िलाफ़ खेलने से कुछ देर के लिए मना कर दिया. उन्होंने गेंद फेंकने से ठीक पहले गेंदबाज़ के अनोखे ढंग से रुकने के तरीके का विरोध किया था. इसी बीच याद दिला दें कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने भी इनके बॉलिंग करने की तरीके की मिमक्री की थीं. सूर्यकुमार की इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

सूर्यकुमार ने ऐसे बनाया था मजाक

बता दें कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे बॉलिंग स्टाइल की नकल की थी. ​​सूर्यकुमार का तारिक के एक्शन की नकल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें गेंद छोड़ने से पहले उनका खास अंदाज़ में रुकना भी शामिल था. वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आप भी एक बार इस वीडियो पर नजर डालें.

आखिर क्यों ऐसे बॉलिंग कराते हैं तारिक ?

तारिक अपने अनोखे बॉलिंग स्टाइल की वजह से चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं. उनका स्टाइल साइडआर्म एक्शन और गेंद को देर से छोड़ने पर आधारित है, जिससे बल्लेबाजों के लिए गेंद का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक सिर्फ चार T20 मैच खेले हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने के बाद से ही उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि, अतीत में दो बार उनके एक्शन की शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में ICC ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी. कोहनी से जुड़ी शारीरिक समस्याओं के कारण, वो आम स्पिनरों की तरह पूरी तरह से सीधी बांह से गेंदबाज़ी नहीं कर पाते हैं. 

Heena Khan

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST