<

Mirzapur Murder Case: सीनियर वकील को गोली मारते ही छूटे बदमाशों के पसीने, होश उड़ा देगा CCTV में कैद मर्डर सीन!

Mirzapur Murder Case: मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सीनियर वकील को बदमाशों ने मोली मार दी. ये पूरा मर्डर सीन पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस फुटेज में सीनियर वकील गोली लगते ही खून से लथपथ जमीन पर गिर जाते हैं. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार होने लगते हैं, लेकिन उनकी खुद की एक गलती परेशानी का सबब बन जाती है.

Mirzapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है, जहां शनिवार, सुबह तड़के बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकलने सीनियर वकील के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी. इस घटना के तुरंत बाद खून से लथपथ वकील साहब जमीन पर गिर पड़े और बदमाशों मौके फरार हो गए. ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई.

भागते वक्त बाइक ने छुडाए बदमाशों के पसीने

एएनआई की ओर से जारी सीसीटीवी फुटेज में साफ देख सकते हैं कि कैसे बाइक पर सवार हमलावर उतर के पीछे आता है. वकील को रास्ते में रोकते हैं और उनके सीने से तमंचा सटाकर फायर कर देते हैं. हमलावर जैसे ही भागकर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठने वाला होता है, बाइक स्टार्ट नहीं होती और आस-पास के लोग हमलावर को देखकर उसकी ओर भागते हैं. लेकिन बाइक पर सवार हमलावर लोगों पर भी तमंचा तान देता है, जिससे लोग डरकर इधर-उधर भागने लगते हैं. इस 1 मिनट की जद्दोजहद के बाद बाइक सवार बाइक को तेज किक के साथ स्टार्ट करता है और दोनों अपराधी फरार हो जाते हैं.

सीसीटीवी फुटेज से हो गई हमलावरों की पहचान

इस वरादात के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज मिलते ही हमलावरों की पहचान भी सामने आ गई. रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्य आरोपी की पहचान राजेंद्र सोनकर के तौर पर हुई है, जो विंध्याचल थाना के देवरी गांव का रहने वाला है.

राजेंद्र सोनकर प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है, जिसके चलते उसने रंजिश राजीव सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से चल रही थी. जांच में यह भी सामने आया है कि राजेंद्र सोनकर ने कई दिन तक वकील काजीव सिंह के घर की रेकी भी की है.

मॉर्निंग वॉक के वक्त मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीनियर एडवोकेट राजीव सिंग उर्फ रिंकू कटरा कोतवाली के रहने वाले हैं, जिनकी पत्नि प्रतिभा सिंह ने गांव में प्रधान के चुनाव भी लड़े थे, जिसके चलते उनका अपने गांव आना जाना लगा रहता था. पहले राजीव सिंह कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पुरा में रहते थे, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के चलते वो यहां शिफ्ट हो गए. वकील राजीव सिंह रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाते थे, जिसकी जानकारी आरोपी राजेंद्र सोनकर को थी. इसी का फायदा उठाकर सुबह के वक्त राजीव सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी.

वकील साहब पर पहले भी हुआ था हमला

इस पूरे मामले की जांच के बाद पता चला है कि सीनियर एडवोकेट राजीव सिंह पर करीब 7 महीने पहले भी हमला हुआ था. उस समय भी राजेंद्र सोनकर ने ही राजीव सिंह पर तमंचा ताना और मारपीट भी की. इस हादसे के बाद राजीव सिंह से आरोपी राजेंद्र सोनकर के खिलाफ कटरा कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी. फिल्हाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Kajal Jain

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST