Suryakumar Yadav Journey: सूर्यकुमार यादव को इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी देरी से मौका मिला था. उन्होंने रिटायरमेंट की उम्र में डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने सिर्फ 5 साल से कम समय में ही इतिहास रच दिया. सूर्यकुमार यादव कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
सूर्यकुमार यादव का विश्व कप विजेता कप्तान बनने का सफर.
Suryakumar Yadav Journey: भारत में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हैं. इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद सभी खिलाड़ियों का यही सपना होता है कि वह अपने देश के लिए विश्व कप की ट्रॉफी घर लेकर आए. इनमें से हर खिलाड़ी यह सपना पूरा नहीं कर पाते हैं. हालांकि जो खिलाड़ी इस सपने को पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं, उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता था. खासतौर पर अगर किसी खिलाड़ी ने कप्तान के तौर पर वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया है, तो यह उसके लिए और भी ज्यादा गर्व की बात होती है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार (8 मार्च) को फाइनल का मुकाबला जीतकर टी20 वर्ल्ड कप का अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ सूर्यकुमार यादव भारत के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का ट्रॉफी उठाई है. 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है.
सूर्यकुमार यादव ने बहुत धैर्य और साहस साथ यह मुकाम हासिल किया है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आज भारत के विश्व विजेता कप्तान बन गए हैं, लेकिन एक समय पर वह टीम में अपनी जगह तक नहीं बना पा रहे थे. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं मिल रहा था. एक समय पर तो ऐसी अफवाहें सामने आने कि वह रिटायरमेंट लेने वाले हैं. हालांकि बाद में किस्मत चमकी और IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आखिरकार सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिला. सूर्यकुमार यादव ने 30 साल की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया.
साल 2021 में सूर्यकुमार यादव ने 30 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया. डेब्यू के बाद सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर चारों तरफ शॉट लगाकर अपनी काबिलियत दिखाई, जिसके बाद उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में गिना जाने लगा. सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू के बाद लगभग 5 साल से भी कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इस साल सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी उठाई है. इससे पहले साल 2024 में सूर्यकुमार यादव ने बतौर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस टूर्नामेंट के बाद ही सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई थी, जिसके बाद उन्होंने भारत को एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनाया.
सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 52 मुकाबले खेले हैं. इनमें से टीम इंडिया ने कुल 42 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 8 मैचों में हार मिली है. वहीं, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे. इसी के साथ सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में जीत का प्रतिशत 80.77 का हो गया है. इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं, जिनकी कप्तानी में भारत की जीत का प्रतिशत 80.65 है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने कुल 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 50 मैचों में जीत मिली है, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना किया है.
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई के आते हैं. उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है. सूर्यकुमार यादव ने देविशा शेट्टी से शादी की है, जो पेशे से एक डांसर और ट्रेनर हैं. उन दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज के समय में हुई थी, जिसके बाद साल 2016 में उन्होंने शादी रचाई थी. उनके नेटवर्थ की बात करें, तो सूर्यकुमार यादव कुल कमाई को लेकर कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की कुल नेटवर्थ 55 से 65 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है.
Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से मनोरंजन जगत में…
Himachal Gold Price Today: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अन्य शहरों में…
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक…
Punjab Board PSEB 5th Result 2026 Date & Time: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जल्द…
Hoax Bomb Threats: दिल्ली पुलिस ने 47 साल के एक शख्स को स्कूलों और सरकारी…
CM Nitish Kumar Resigned: नीतीश के लेजिस्लेटिव काउंसिल से इस्तीफे के साथ ही उनके राजनीतिक…