Asia Cup 2025 Final: टी20 एशिया कप 2025 में बिल्कुल अपनी लय में नहीं दिखे रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव फाइनल मुकाबले में भी सस्ते में निपट गए. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर पवेलियन लौटे.
Suryakumar Yadav(File photo)
Suryakumar Yadav: एशिया कप के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में आमने-सामने हैं. यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन ही बना सकी। 147 रनों का पीछा कर रही भारतीय टीम की बेहद खराब शुरुआत रही. पहले अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए। वहीँ, भारत को दूसरा और सबसे बड़ा झटका कप्तान सूर्यकुमार यादव रूप में लगा.
Pak का काल है ये टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, मैदान में रहा तो हर बार भारत जीता फाइनल, जानिए नाम?
टी20 एशिया कप 2025 में बिल्कुल अपनी लय में नहीं दिखे रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव फाइनल मुकाबले में भी सस्ते में निपट गए. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर पवेलियन लौटे. शाहीन अफरीदी की गेंद पर सूर्या ने सलमान आगा को कैच थमाया. अभिषेक शर्मा के विकेट के बाद सबको उम्मीदें सूर्यकुमार से थी. हालाँकि, जिस तरीके से वह आउट हुए उनके प्रदर्शन और उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं.
सूर्यकुमार यादव ने 2025 टी20 एशिया कप में अपना पहला मैच UAE के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने 7 रन बनाए. दूसरे मैच में, पाकिस्तान के खिलाफ, उन्होंने 37 गेंदों में 47 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 127.02 था.
उन्होंने ओमान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी नहीं की, बल्कि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ वे बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. बांग्लादेश के खिलाफ अहम मैच में भी वे सिर्फ 5 रन ही बना पाए. टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में उन्होंने कुल 71 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज के लिए यह प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं है.
सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे अच्छा खिलाड़ी माना जाता है और एक बार क्रीज पर जम जाने के बाद वे शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं. लेकिन 2025 टी20 एशिया कप में उन्होंने अपना असली टैलेंट नहीं दिखाया. एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सूर्या के इस प्रदर्शन से टीम इंडिया को भारी नुकसान पड़ सकता है. हालाँकि, खबर लिखे जाने तक अभी क्रीज पर तिलक वर्मा (17 गेंदों में 19 रन) और संजू सैमसन (4 गेंदों में 5 रन) बनाकर टिके हुए हैं. सूर्या और शुभमन के पवेलियन लौटने के बाद सारा दारोमदार इस जोड़ी पर ही अब निर्भर है.
भारत-Pak मैच से पहले बनाए गए सख्त नियम, जानिए किन-किन चीजों पर लगा बैन?
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…
Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…