<
Categories: खेल

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को परास्त कर एशिया कप पर जमाया कब्जा, निकाली पाकिस्तानियों की हेकड़ी

India Winner Asia Cup 2025: एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फ़ाइनल मुकाबला खेला गया और मैच को भारत ने जीतकर एशिया कप पर नौवीं पर कब्जा जमाया.

India Win Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. पाकिस्तान को हराते ही भारतीय टीम एशिया कप को नौवीं बार जीतने में कामयाब रही है. एशिया कप के इतिहास में ये पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ी, लेकिन तिलक वर्मा और शिवम दुबे की दमदार, बेहतरीन और शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने एक बार फिर से पाकिस्तान को पस्त करते हुए एशिया कप की ट्रॉफी जीती.

तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी

फ़ाइनल मुकाबले में भारत के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज़्यादा रन बनाते हुए अर्धशतक लगाया और उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम किरदार निभाया. तिलक वर्मा ने 69 रनों की पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए। भारतीय टीम इस मैच में 147 रनों की चुनौती का पीछा कर रही थी. लेकिन फाइनल फाइट में टीम इंडिया की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही. भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा तो सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक रन बनाकर चलते बने. शुभमन गिल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. भारत की खराब बल्लेबाज़ी का आलम ये रहा कि सिर्फ 20 रन पर ही भारतीय टीम ने 3 अहम विकेट गंवा दिए थे. टीम इंडिया मुश्किलों में फंसी हुई थी.

तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने संभाली पारी

भारत के टॉप ऑर्डर का विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी को तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने संभाला. इन दोनों ने छोटी लेकिन काफी अहम साझेदारी की और टीम इंडिया को वापस पटरी पर लेकर आए. इसके बाद संजू 24 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन तिलक वर्मा अंत तक टिके रहे और रन बनाते रहे. एक तरफ से सेट तिलक वर्मा खेल रहे थे, तो दूसरे छोड़ से शिवम दुबे भी अपने दमदार शॉट्स लगा रहे थे. इन दोनों की दमदार साझेदारी की बदौलत भारत ने अंत में पाकिस्तान को धूल चटाई और नौंवी बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया.

स्पिनरों ने भारत को मैच में कराई वापसी

इससे पहले इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने तेज़-तर्रार शुरुआत की. साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पाकिस्तान के लिए 84 रनों की साझेदारी की, ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में 200 से ज़्यादा रन बनाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार कमबैक किया और पाकिस्तानी टीम को पूरे 20 ओवर भी नहीं खेलने दिए. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर ने 19.1 ओवर में 146 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और  जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए. पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने 57 रन तो फखर जमान ने 46 रनों की पारी खेली. 

यह भी पढ़ें :- 

बड़े मुकाबले में चारों खाने चित हुए सूर्यकुमार यादव, Pak के खिलाफ फाइनल में फिर दिया बड़ा झटका, जाएगी कप्तानी?

भारत-Pak मैच से पहले बनाए गए सख्त नियम, जानिए किन-किन चीजों पर लगा बैन?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST