<

IND vs NZ: दूसरे टी20 में नहीं होगा प्लेइंग XI में बदलाव? सूर्या ने किया साफ, बोले- जब कोई प्लान….

सूर्या ने मैच के बाद कहा कि जिस टीम के साथ वे उतरे थे वो अभी अच्छा काम कर रही है. तो वे उसे आगे भी जारी रखेंगे.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में भारत से 48 रन से हार का सामना करना पड़ा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी अच्छी रही औऱ उनके बल्ले से भी थोड़े रन निकले. सूर्या ने मैच के बाद कहा कि जिस टीम के साथ वे उतरे थे वो अभी अच्छा काम कर रही है. तो वे उसे आगे भी जारी रखेंगे. इसका मतलब है कि सूर्या दूसरे टी20 मैच में अभी कोई बदलाव नहीं करेंगे. जबकि टीम का कोई प्लेयर चोटिल नहीं हो जाए.

मुझे हमेशा लगता है कि पहले बल्लेबाजी करके रन बोर्ड पर लगाना टीम के लिए बेहतर होता है. इसके बाद अगर ओस पड़ जाए और हमें लक्ष्य का बचाव करना हो, तो वह हमारे पक्ष में जाता है. पावरप्ले में जब हम दबाव में आ गए थे और स्कोर 25 पर 2 विकेट था, तब भी टीम ने संयम नहीं खोया. हमने 15वें ओवर तक मैच को संभाले रखा और उसके बाद लगातार रन जोड़ते रहे. हर बल्लेबाज ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और यही हमारे लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात रही. यह संयोजन फिलहाल अच्छा काम कर रहा है. एक कप्तान के तौर पर मेरा मानना है कि जब कोई योजना टीम के लिए सफल हो रही हो, तो उसे आगे भी जारी रखना चाहिए.

मेरी अच्छी तैयारी थी

सूर्या ने आगे कहा,”  जब मैं क्रीज पर पहुंचा, तो आत्मविश्वास महसूस हो रहा था. यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी और मैं ऐसे हालात में खेलने का अभ्यास करता रहा हूं. नेट्स में भी मेरी तैयारी अच्छी रही थी. बस शुरुआत में कुछ गेंदें खेलने की जरूरत थी, उसके बाद मैंने अपने स्वाभाविक अंदाज़ में बल्लेबाजी की और खुद को बदला नहीं. पिछले दो-तीन हफ्तों में मैंने जिन शॉट्स पर मेहनत की थी, वही मैच में अपने आप निकलते चले गए. अभ्यास मैचों और नेट सेशन में भी मैं इसी लय में बल्लेबाजी कर रहा था, इसलिए मैदान पर सहज महसूस कर रहा था.

अभिषेक को लेकर क्या बोले?

मैदान पर ओस का असर साफ नजर आ रहा था और रोशनी भी थोड़ी चुनौती दे रही थी. ऐसे हालात में मैं अपने फील्डरों का हौसला बढ़ाता रहा. फील्डिंग ऐसा विभाग है, जिसमें हम लगातार सुधार की कोशिश करते रहते हैं. खिलाड़ियों ने अच्छा प्रयास किया और टीम का प्रदर्शन संतोषजनक रहा. अभिषेक  मैं उसके भविष्य को लेकर काफी आशावादी हूं. वह सिर्फ मैच के दौरान ही नहीं, बल्कि तैयारी के समय, होटल में रहने के तरीके और टीम बस में उसके व्यवहार तक में अनुशासन दिखाता है. यही छोटी-छोटी बातें मैदान पर उसके खेल में दिखाई देती हैं और वह अपनी मेहनत का पूरा फायदा उठा रहा है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST