<

Rapido Viral Video: किस्मत का सारा खेल,  रैपिडो राइडर निकला क्लास टॉपर, पुरानी यादों ने इंटरनेट पर जीता लोगों का दिल

इंटरनेट पर वायरल हो रही यह कहानी (Viral Story) एक यात्री और उसके रैपिडो राइडर (Rapido Rder) के बीच की है, जो कभी सहपाठी (Classmates) थे और राइडर क्लास का टॉपर (Topper) रह चुका था.

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी और बेहद ही भावुक करने वाली कहानी वायरल हो रही है, जहां बेंगलुरु की सड़कों पर एक रैपिडो (Rapido) यात्रा के दौरान दो पुराने सहपाठी सालों बाद मिलते हुए दिखाई दिए. तो वहीं,  यात्री ने जैसे ही हेलमेट पहने राइडर का चेहरा देखा, वह पूरी तरह से चौंक गया.  दरअसल, उसका बाइक टैक्सी चलाने वाला पार्टनर कोई और नहीं बल्कि उसकी स्कूल की कक्षा का ‘ब्रिलियंट टॉपर’ था. इतना ही नहीं, यह पल न केवल हैरानी भरा था, बल्कि उन दोनों के बीच हुई बातचीत ने सफलता और जीवन के संघर्षों की एक नई परिभाषा पेश की है. 

जैसे ही दोनों ने एक-दूसरे को पहचाना, सफर का रास्ता पुरानी यादों की गलियों में बदलता हुआ चला गया. जहां, यात्री ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में शेयर करते हुए बताया कि कैसे वह टॉपर, जो कभी गणित के कठिन सवालों को चुटकियों में हल कर देता था, आज पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक चुनौतियों की वजह से  अंशकालिक (Part-Time) राइडर के रूप में काम कर रहा है. इसके अलावा यह कहानी हमें याद दिलाती है कि जीवन की दौड़ में हर किसी का ट्रैक अलग होता है और कोई भी काम कभी भी छोटा या बड़ा नहीं होता है. 

यहां देखें वायरल वीडियो


टॉपर ने किया कई चौंकाने वाले खुलासे

दरअसल, यह वायरल पोस्ट सिर्फ एक संयोग की कहानी नहीं है, बल्कि यह आज के युवाओं के संघर्ष का एक जीता-जागता प्रमाण भी देती है. जहां,  बातचीत के दौरान टॉपर ने कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी तो करता है, लेकिन घर की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह खाली समय में रैपिडो भी चलाने का काम करता है. जहां,  उसकी आंखों में आज भी वही चमक और संकल्प था जो स्कूल के दिनों में हुआ करता था. इसके अलावा उसने आगे कहा कि  ‘मेहनत की कमाई में किसी बी तरह की कोई शर्म नहीं होनी चाहिए है’.

कहानी को लोगों ने माना स्वाभिमान का बड़ा उदाहरण

तो वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस कहानी को स्वाभिमान का सबसे बड़ा उदाहरण मान रहे हैं. जहां,  नेटिज़न्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम सफलता को केवल बड़े पद या आलीशान दफ्तर से जोड़कर देखते हैं, लेकिन असली सफलता वह है जब आप विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानते हैं. 

इसके साथ ही इस भावुक मिलन ने इंटरनेट पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि कैसे शैक्षणिक प्रतिभा और व्यावहारिक जीवन की चुनौतियां कभी-कभी अलग-अलग रास्ते पर ले जाती हैं, लेकिन ईमानदारी से की गई मेहनत हमेशा सम्मान की पात्र होती है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

102 मैच 2979 रन… फिर भी वनडे टीम से बाहर, मोहम्मद रिजवान का क्या कसूर? कोच क्या बोले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ दिन बाद वनडे सीरीज खेलनी है. इस…

Last Updated: May 26, 2026 16:23:54 IST

अधिकारी ने हाथ में रगड़ी सौंफ और खुल गई पोल! FSSAI का ये वीडियो देखकर अगली बार ‘सौंफ’ खाने से पहले 10 बार सोचेंगे आप

गुजरात में एक नकली सौंफ की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है जो सौंफ में केमिकल…

Last Updated: May 26, 2026 16:11:26 IST

Video: काला चश्मा नीली साड़ी, कॉलेज फेस्ट में हरियाणवी गाने पर लड़की ने लगाए ऐसे ठुमके; मच गया गदर

College Fest Dance Video: सोशल मीडिया पर कॉलेज फेस्ट का एक वीडियो काफी तेजी से…

Last Updated: May 26, 2026 16:01:31 IST

AI का नशा पुलिस ने उतारा! जिस पोज में अफसरों को दिखाया था नीचा, अब उसी पोज में हाथ जोड़कर बोला- ‘गलती हो गई साहब’

वायरल AI-Generated Image पर पुलिस ने संज्ञान लिया और युवक को अरेस्ट करके मांगी मंगवाई.…

Last Updated: May 26, 2026 15:46:26 IST

Silver Price Today 26 may 2026: देश में क्या रहे चांदी के दाम, नोट करें अपने शहरों का रेट

Silver Price Today 26 may 2026: चांदी के दामों में मंगलवार (26 मई, 2026) को…

Last Updated: May 26, 2026 15:30:38 IST

Gold Price Today 26 May 2026: सोने के दाम गिरे या बढ़ें, नोट करें अपने यहां का हाल

Gold Price Today 26 May 2026: अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के साथ ही…

Last Updated: May 26, 2026 15:11:51 IST