Swastik Samal Double Century: ओडिशा के बल्लेबाज स्वास्तिक समल ने सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मैच में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में 5वां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर खड़ा किया. जानें कौन हैं स्वास्तिक समल...
Swastik Samal Double Century: बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत हुई. इस टूर्नामेंट के पहले दिन कई मैच खेले गए, जिनमें कई नए रिकॉर्ड बने और टूटे. इस टूर्नामेंट के पहले दिन के मैच में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत, ईशान किशन, सरफराज खान समेत कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपनी-अपनी टीमों की ओर से खेलते हुए शानदार शतक लगाया. इन दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा 20 अन्य खिलाड़ियों ने भी टूर्नामेंट के दिन शतक लगाया. इन्हीं में से एक खिलाड़ी ने दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया.
दरअसल, बुधवार को ओडिशा और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया. इस मैच में ओडिशा के बल्लेबाज स्वास्तिक समल ने दोहरा शतक जड़ा. वह लिस्ट-ए क्रिकेट में ओडिशा की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. इसी के साथ उनकी 212 रनों की पारी विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का 5वां सबसे बड़ा स्कोर व्यक्तिगत स्कोर बना दिया.
विजय हजारे ट्रॉफी के नए सीजन के पहले दिन रोहित-कोहली और वैभव सूर्यवंशी जैसे कई खिलाड़ियों ने शतक लगाया. वैभव सूर्यवंशी ने भी बिहार के लिए 190 रनों की तूफानी पारी खेली. टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 22 खिलाड़ियों ने शतक लगाया, लेकिन सिर्फ स्वास्तिक समल ही शतक को दोहरा शतक बनाने में कामयाब रहे. इसके साथ ही उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर के मामले में यशस्वी जायसवाल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. जायसवाल ने साल 2019 में मुंबई की ओर से झारखंड के लिए 203 रनों की पारी खेली थी. स्वास्तिक ने ओडिशा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया, लेकिन फिर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.
सौराष्ट्र के खिलाफ ओडिशा की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. ओडिशा की ओर से स्वास्तिक समल और ओम टी मुंडे पारी की शुरुआत करने के लिए आए. ओम टी मुंडे जल्दी ही सिर्फ 4 रन के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन स्वास्तिक दूसरे छोर पर टिके रहे. उन्होंने 53 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 104 गेंदों पर अपने लिस्ट-ए करियर का पहला शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया. स्वास्तिक 169 गेंदों पर 212 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी के दौरान स्वास्तिक ने 21 चौके और 8 छक्के लगाए.
स्वास्तिक समल ओडिशा के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ओडिशा के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड 145 रनों का था. स्वास्तिक की कमाल की पारी के बावजूद उनकी टीम मैच हार गई. स्वास्तिक के दोहरे शतक के दम पर ओडिशा ने 345 रन बनाए थे, जिसे सौराष्ट्र की टीम ने 48.5 ओवरों में हासिल कर लिया.
स्वास्तिक समल का जन्म 27 जुलाई, 2000 को हुआ था. 25 वर्षीय स्वास्तिक ने फरवरी 2019 में मिजोरम के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था. इस मैच में वह दो गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. हालांकि इसके बाद उन्होंने वापसी की. समल ने अभी तक कुल 13 T20 मैच खेले हैं, जिसमें 160.88 के स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. स्वास्तिक ने अक्टूबर, 2019 में हरियाणा के खिलाफ अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया, जिसमें सिर्फ 12 रन ही बनाए. अब स्वास्तिक के नाम 11 मैचों में 52 से ज्यादा की औसत से 521 रन दर्ज हो चुके हैं. इसके अलावा स्वास्तिक ने दिसंबर, 2022 में हरियाणा के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. डेब्यू मैच में स्वास्तिक ने सिर्फ 1 पारी में बल्लेबाजी की, जिसमें एक ही रन बना पाए. मौजूदा समय में उन्होंने 12 मैचों में कुल 686 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.
स्वास्तिक समल ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए भी रजिस्टर किया था, लेकिन नीलामी के दौरान किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…