BCCI द्वारा रिलीज किए गए भारतीय कोच ने टीम के साथ बिताए सबसे अच्छे पलों को याद किया. उन्होंने इस दौरान कई बातों पर खुलकर अपनी राय पेश की.
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कई यादगार पल बिताने वाले पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने अपने करियर का सबसे खास पल साझा किया है. उनके लिए 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में छाई खामोशी सबसे भावुक पल था. उस समय उन्हें पिछले कई सालों की खिलाड़ियों की मेहनत और संघर्ष साफ महसूस हो रहा था.
टी दिलीप चाहते थे कि सिर्फ शानदार कैच लेने वाले खिलाड़ी को ही सम्मान न मिले, बल्कि मैदान पर हर खिलाड़ी के छोटे-बड़े योगदान को भी पहचान मिले. इसी सोच के तहत फील्डिंग के लिए अवॉर्ड दिए जाने लगे. इसका खिलाड़ियों पर शानदार असर हुआ.
टीम के सभी 11 खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ शुरू हो गई. हर खिलाड़ी को लगने लगा कि उसका छोटा सा योगदान भी उसे अवॉर्ड दिला सकता है. इससे मैदान पर खिलाड़ियों का ध्यान छोटी-छोटी चीजों पर भी बढ़ने लगा और टीम की फील्डिंग में काफी सुधार आया.
ये भी पढ़ें: कभी भारत के लिए नहीं खेला, फिर भी बन बैठा BCCI का अध्यक्ष, धाकड़ क्रिकेटर की बीवी से रहा अफेयर!
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका दौरे से पहले शुभदीप घोष को भारतीय पुरुष टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया गया है. 57 साल के घोष इससे पहले भारतीय महिला टीम के साथ काम कर चुके हैं. वह 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2023 महिला T20 वर्ल्ड कप के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा भी रहे. घोष इंडिया A और असम की सीनियर टीम के साथ भी काम कर चुके हैं. खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने असम और रेलवे का प्रतिनिधित्व किया और 17 फर्स्ट-क्लास व 17 लिस्ट A मैच खेले.
ये भी पढ़ें: तुम चीटिंग करते हो… संगकारा के इस आरोप पर भड़के थे इरफान पठान, बाद में दोनों ने मांगी माफी
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…