संबंधित खबरें
IPL 2025 Schedule: जारी हो गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच होगा पहला मैच, 25 मई को फाइनल
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
women-asia-cup-fina
श्रीलंका के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। हर्षिता 50 और कविशा 23 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 141/2 है।
चामरी अटापट्टू और हर्षिता दमदार प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 44/1 है।
श्रीलंका की सलामी बल्लेबाज विष्मी गुणारत्ने रन आउट होकर पवेलियन लौटीं जिससे भारत ने दूसरे ही ओवर में पहली सफलता हासिल कर ली। गुणारत्ने एक रन बनाकर आउट हुईं।
स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ा।
सचिनी निसंसला ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई। हरमनप्रीत 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुईं।
अच्छी शुरुआत के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई है और शेफाली वर्मा के बाद उमा छेत्री भी पवेलियन लौट गई हैं। श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने उमा को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। उमा सात गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने नौ ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना के साथ फिलहाल क्रीज पर हरमनप्रीत कौर मौजूद हैं।
कविष्का दिलहारी ने शेफाली वर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। शेफाली 19 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुईं। अब बल्लेबाजी के लिए उमा छेत्री उतरी हैं और उनके साथ स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं।
श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में भारत की महिला टीम की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत करने आई हैं।
भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।
श्रीलंकाः विशमी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविष्का दिलहारी, निलाक्षी डि सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हसिनी परेरा, सुगंदिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधानी, सचिनी निसांसला।
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.