16
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) अभी भी जारी है कई टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया तो कुछ अभी इसके लिए लड़ ही रही है. आज हम जानेंगे टी20 विश्व कप 2026 में हुए 6 सबसे इमोशनल मोमेंट के बारे में. आइए जानते हैं.
वसीम अकरम की उदासी: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जब पाकिस्तान हार की ओर बढ़ रहा था, तब कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे वसीम अकरम का चेहरा बहुत उदास दिखा. कैमरा बार-बार उनकी तरफ गया. उनकी खामोशी और मायूसी देखकर फैंस भी भावुक हो गए. ऐसा लग रहा था जैसे हर पाकिस्तानी फैन का दर्द उनके चेहरे पर दिख रहा हो.
कुमार संगाकारा का दिल छू लेने वाला पोस्ट: श्रीलंका के बाहर होने के बाद कुमार संगकारा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की हिम्मत की तारीफ की और कहा कि हार से सीखकर टीम और मजबूत बनेगी.
रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़: टूर्नामेंट के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. यह खबर सुनकर पूरी टीम सदमे में आ गई. रिंकू तुरंत घर लौटे. यह पल बहुत दर्दभरा था, क्योंकि एक तरफ देश के लिए बड़ा टूर्नामेंट था और दूसरी तरफ परिवार का बड़ा दुख.
सलमान की पत्नी को धमकी भरे मैसेज: इंग्लैंड से पाकिस्तान की हार के बाद कुछ लोगों ने कप्तान के परिवार को सोशल मीडिया पर गलत बातें कहीं. इस पर उनकी पत्नी ने साफ कहा कि हमें और हमारे बच्चों को गालियां देने से टीम वर्ल्ड कप नहीं जीत जाएगी.
जस्टिन सैमंस का उतरा चेहरा: भारत ने 26 फरवरी की शाम जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा. जिम्बाब्वे ने अंत तक लड़ाई लड़ी लेकिन वह ये मैच अपने नाम नहीं कर सके. मैच के बाद कोच जस्टिन सैमंस का चेहरा उतरा हुआ नजर आया.