<

रिंकू सिंह के पिता के देहांत से वसीम अकरम की मायूसी तक… पढ़ें टी20 विश्व कप 2026 के 5 सबसे इमोशनल मोमेंट

Emotional moments in t20 world cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के इस बड़े टूर्नामेंट के बीच कई ऐसे पल आए, जिन्होंने फैंस को भावुक कर दिया. आइए जानते हैं 5 सबसे इमोशनल मोमेंट्स.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) अभी भी जारी है कई टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया तो कुछ अभी इसके लिए लड़ ही रही है. आज हम जानेंगे टी20 विश्व कप 2026 में हुए 6 सबसे इमोशनल मोमेंट के बारे में. आइए जानते हैं.
वसीम अकरम की उदासी: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जब पाकिस्तान हार की ओर बढ़ रहा था, तब कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे वसीम अकरम का चेहरा बहुत उदास दिखा. कैमरा बार-बार उनकी तरफ गया. उनकी खामोशी और मायूसी देखकर फैंस भी भावुक हो गए. ऐसा लग रहा था जैसे हर पाकिस्तानी फैन का दर्द उनके चेहरे पर दिख रहा हो.
कुमार संगाकारा का दिल छू लेने वाला पोस्ट: श्रीलंका के बाहर होने के बाद कुमार संगकारा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की हिम्मत की तारीफ की और कहा कि हार से सीखकर टीम और मजबूत बनेगी.
रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़: टूर्नामेंट के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. यह खबर सुनकर पूरी टीम सदमे में आ गई. रिंकू तुरंत घर लौटे. यह पल बहुत दर्दभरा था, क्योंकि एक तरफ देश के लिए बड़ा टूर्नामेंट था और दूसरी तरफ परिवार का बड़ा दुख.
सलमान की पत्नी को धमकी भरे मैसेज: इंग्लैंड से  पाकिस्तान की हार के बाद कुछ लोगों ने कप्तान के परिवार को सोशल मीडिया पर गलत बातें कहीं. इस पर उनकी पत्नी ने साफ कहा कि हमें और हमारे बच्चों को गालियां देने से टीम वर्ल्ड कप नहीं जीत जाएगी.
जस्टिन सैमंस का उतरा चेहरा: भारत ने 26 फरवरी की शाम जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा. जिम्बाब्वे ने अंत तक लड़ाई लड़ी लेकिन वह ये मैच अपने नाम नहीं कर सके. मैच के बाद कोच जस्टिन सैमंस का चेहरा उतरा हुआ नजर आया.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST